Share Market Opening Bell: शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स में 36 अंक की गिरावट, निफ्टी 23440 के नीचे खुला

शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स में 36 अंक की गिरावट, निफ्टी 23440 के नीचे खुला
आज सेंसेक्स 36 अंक की कमजोरी के साथ 74,727.96 पर खुला। वहीं निफ्टी 8.25 अंक की गिरावट के साथ 23,430.00 पर खुला।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। घरेलू शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (10 सितंबर 2026, गुरुवार) भी गिरावट के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 36 अंक यानि कि 0.05 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 74,727.96 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 8.25 अंक यानि कि 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,430.00 के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार में सूचकांकों में निफ्टी ऑटो और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सबसे ज्यादा नुकसान में थे। इसके बाद निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग, निफ्टी फार्मा, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी इन्फ्रा और निफ्टी मेटल लाल निशान में थे। दूसरी तरफ निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी पीएसई, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी एनर्जी हरे निशान में थे।

बात करें भारतीय रुपया की तो बीते बंद के मुकाबले गुरुवार की सुबह इसमें 15 पैसे की गिरावट देखने को मिली और यह 95.25 प्रति डॉलर के कमजोर स्तर पर खुला। जबकि, एक दिन पहले बुधवार की सुबह रुपया 94.87 पर खुला था और शाम को यह​ 95.10 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (9 सितंबर 2026, बुधवार) बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 533 अंक यानि कि 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,044 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 135 अंक यानि कि 0.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,498 के स्तर पर खुला था।

जबकि, शाम को भी बाजार गिरावट के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 813.35 अंक यानि कि 1.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,764.23 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 203.60 अंक यानि कि 0.86 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,431.50 के स्तर पर बंद हुआ।

Created On :   10 Sept 2026 11:20 AM IST

Tags

Next Story