Share Market Opening Bell: सेंसेक्स में 533 अंकों की गिरावट, निफ्टी 23500 के नीचे खुला

सेंसेक्स में 533 अंकों की गिरावट, निफ्टी 23500 के नीचे खुला
आज सेंसेक्स 533 अंक की गिरावट के साथ 75,044 पर खुला। वहीं निफ्टी 135 अंक की कमजोरी के साथ 23,498 के स्तर पर खुला।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में गिरावट का सिलसिला जारी है। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (9 सितंबर 2026, बुधवार) भी मार्केट कमजोरी के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 533 अंक यानि कि 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,044 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 135 अंक यानि कि 0.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,498 के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टीसीएस, एचयूएल, एमएंडएम, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट,आईसीआईसीआई बैंक, इटरनल, एसबीआई, एक्सिस बैंक, आईटीसी, टाइटन, मारुति सुजुकी और एशियन पेंट्स के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर एलएंडटी, एनटीपीसी, सन फार्मा, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, बीईएल, अदाणी पोर्ट्स और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।

बात करें भारतीय रुपया की तो बीते बंद के मुकाबले बुधवार की सुबह इसमें 6 पैसे की गिरावट देखने को मिली और यह 94.87 पर खुला। जबकि, एक दिन पहले मंगलवार की सुबह रुपया 94.49 रुपए प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 94.82 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 332 अंक यानि कि 0.44 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 75,800 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 86 अंक यानि कि 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,692 के स्तर पर खुला था।

जबकि, शाम को भी बाजार गिरावट के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 555.23 अंक यानि कि 0.73 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 75,577.58 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 144.05 अंक यानि कि 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,635.10 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   9 Sept 2026 11:26 AM IST

Tags

Next Story