Share Market Opening Bell: सेंसेक्स में 332 अंकों की गिरावट, निफ्टी 23700 के नीचे खुला

सेंसेक्स में 332 अंकों की गिरावट, निफ्टी 23700 के नीचे खुला
आज सेंसेक्स 332 अंक की कमजोरी के साथ 75,800 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 86 अंक की गिरावट के साथ 23,692 के स्तर पर खुला।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (8 सितंबर 2026, मंगलवार) भी बाजार गिरावट के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 332 अंक यानि कि 0.44 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 75,800 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 86 अंक यानि कि 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,692 के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स की कंपनियों में ट्रेंट, एमएंडएम, सन फार्मा, टीसीएस, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, मारुति सुजुकी, एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, एलएंडटी और एसबीआई के शेयर नुकसान में रहे। दूसरी ओर बीईएल, इटरनल, अदाणी पोर्ट्स और बजाज फिनसर्व के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।

बात करें भारतीय रुपया की तो बीते बंद के मुकाबले मंगलवार की सुबह इसमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला और यह 94.49 रुपए प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, एक दिन पहले सोमवार की सुबह रुपया 94.39 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को 94.49 प्रति डॉलर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (7 सितंबर 2026, सोमवार) शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 113 अंक यानि कि 0.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,410 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 42 अंक यानि कि 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,861 के स्तर पर खुला था।

जबकि, शाम को भी बाजार गिरावट के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 382.62 अंक यानि कि 0.50 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,132.81 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 118.55 अंक यानि कि 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,779.15 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   8 Sept 2026 11:50 AM IST

Tags

Next Story