Share Market Closing Bell: सेंसेक्स में 120 अंकों की गिरावट, निफ्टी 23400 के नीचे बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन (11 सितंबर 2026, शुक्रवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 120.83 अंक यानि कि 0.16 की गिरावट के साथ 74,192 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 79.70 अंक यानि कि 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,398.10 के स्तर पर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में करीब 1773 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, वहीं 2373 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 190 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, JSW स्टील, टाटा स्टील, आयशर मोटर्स और ओएनजीसी के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, टेक महिंद्रा और विप्रो के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।
वहीं सेंसेक्स की 30 में से 19 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें टाटा स्टील, रिलायंस, सनफार्मा, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी और पावरग्रिड के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर 11 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें एचडीएफसी बैंक, टेक महिन्द्रा, एचसीएल टेक, इटरनल और इन्फोसिस के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।
बात करें भारतीय रुपया की तो बीते बंद के मुकाबले शुक्रवार को इसमें 11 पैसे की गिरावट देखने को मिली और यह 95.55 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 95.68 प्रति डॉलर पर खुला था। जबकि, एक दिन पहले गुरुवार की सुबह रुपया 95.25 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 95.44 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
आपको बता दें कि, सुबह शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 707 अंक यानि कि 0.95 की गिरावट के साथ 74,192 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 238 अंक यानि कि 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,238 के स्तर पर खुला था।
जबकि, बीते कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी और शाम को यह बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 138.36 अंक यानि कि 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,902.59 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 46.30 अंक यानि कि 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,477.80 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   11 Sept 2026 3:45 PM IST








