Share Market Opening Bell: सेंसेक्स में 242 अंकों की तेजी, निफ्टी 23200 के पार खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (16 सितंबर 2026, बुधवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 242.54 अंक यानि कि 0.33 प्रतिशत की मजबूती के साथ 74,246.36 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 83 अंक या 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,201.60 के स्तर पर खुला।
शुरुआती कारोबार में सूचकांकों में निफ्टी एफएमसीजी एक प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ सबसे ज्यादा लाभ में था। इसके अलावा, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी ऑटो, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी कमोडिटीज और निफ्टी आईटी के साथ ज्यादातर सूचकांक हरे निशान में थे।
वहीं सेंसेक्स की कंपनियों में आईटीसी, एमएंडएम, बीईएल, एसबीआई, एचयूएल, एचसीएल टेक, एसबीआई, एशियन पेंट्स, अदाणी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, ट्रेंट, टाइटन, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, टेक महिंद्रा और इन्फोसिस के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में थे। वहीं, एनटीपीसी, इंडिगो, एचडीएफसी बैंक और इटरनल के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
बात करें भारतीय रुपया की तो बीते बंद के मुकाबले बुधवार को इसमें 7 पैसे की बढ़त देखने को मिली और यह 95.89 पर खुला। जबकि, एक दिन पहले मंगलवार की सुबह रुपया 95.84 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 95.96 प्रति डॉलर के दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ था।
आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (15 सितंबर 2026, मंगलवार) शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 393 अंक यानि कि 0.53 प्रतिशत की मजबूती के साथ 75,178 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 103 अंक यानि कि 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,495 के स्तर पर खुला था।
जबकि, शाम को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 777.94 अंक यानि कि 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,003.82 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 279.50 अंक यानि कि 1.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,118.60 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   16 Sept 2026 11:08 AM IST







