Petrol- Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच पेट्रोल- डीजल के नए रेट जारी, जानिए आज के लेटेस्ट दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में हलचल जारी है और फिलहाल इसमें मामूली तेजी देखने को मिली है। इसी बीच देश की सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के रेट अपडेट कर दिए हैं। जिसके अनुसार आज (20 जून 2026, शनिवार) भी ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, अलग- अलग राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते इनकी कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला है।
यह भी पढ़े -रिलायंस लाएगी जियो का IPO, जारी होंगे 27 करोड़ नए शेयर, मुकेश अंबानी ने एजीएम में की घोषणा
इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव
गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज भुवनेश्वर में पेट्रोल 108.81 रुपए और डीजल 100.52 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 115.49 रुपए और डीजल 104.40 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बेंगलुरु में पेट्रोल 110.93 रुपए और डीजल 98.80 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। इसी प्रकार चंडीगढ़ में एक लीटर पेट्रोल 101.54 रुपए और डीजल 89.47 रुपए में उपलब्ध है। हैदराबाद की बात करें तो यहां पेट्रोल 115.73 रुपए और डीजल 103.82 रुपए प्रति लीटर है। जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपए और डीजल 97.78 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि, लखनऊ में पेट्रोल 101.89 रुपए और डीजल 95.36 रुपए प्रति लीटर है।
महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?
आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपए, तो एक लीटर डीजल 97.83 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 113.47 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 99.82 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 107.87 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 99.66 रुपए प्रति लीटर है।
यह भी पढ़े -नई Pulsar 220F भारत में LED हेडलाइट्स और बेहतरीन फीचर्स के साथ हुई लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां
कच्चे तेल की कीमत
बात करें कच्चे तेल की कीमतों की तो इसमें बीते दिन के मुकाबले मामूली बढ़त देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (20 जून 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 80.38 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, एक दिन पहले कच्चे तेल कीमत 79.65 डॉलर प्रति बैरल थी।
Created On :   20 Jun 2026 11:15 AM IST









