Sona- Chandi Ka Bhav: सोने की कीमत में फिर आई गिरावट, चांदी का भाव भी टूटा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में दिवाली से पहले जहां जबरदस्त तेजी देखने को मिली। वहीं दिवाली के बाद से दोनों ही धातुओं के दाम में गिरावट देखी जा रही है। बात करें आज (24 अक्टूबर 2025, शुक्रवार) की तो यलो मेटल कहे जाने वाले गोल्ड के रेट में करीब 4700 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की कमी आई है। हालांकि, सफेद धातु कही जाने वाली चांदी का भाव में महज 100 रुपए प्रति किलोग्राम तक की ही गिरावट देखी गई है।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,14,790 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऊपर है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,26,020 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,14,790 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,26,020 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,14,640 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,25,070 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,14,690 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,25,920 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,14,640 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,25,070 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,14,790 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,26,020 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,14,640 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,25,070 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,14,790 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,26,020 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,14,690 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,25,920 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें बीते दिन की तुलना में महज 100 रुपए प्रति किलोग्राम तक की ही गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 1,58,900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।
Created On :   24 Oct 2025 12:47 PM IST












