Petrol- Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमत में उतार- चढ़ाव जारी, जानिए आपके शहर में क्या है भाव?

पेट्रोल-डीजल की कीमत में उतार- चढ़ाव जारी, जानिए आपके शहर में क्या है भाव?
आज (08 मई 2026) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 100.07 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हलचल जारी है और फिलहाल यह गिरकर 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गई है। इस बीच राष्ट्रीय तेल कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) की ओर से ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए गए हैं। जिसके अनुसार, आज (08 मई 2026, शुक्रवार) पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि, सरकारी तेल कंपनियों ने 3 साल से भी अधिक समय से पेट्रोल और डीजल के रेट में बदलाव अपनी ओर से नहीं किया है। आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट...

इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव

गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज पटना में पेट्रोल 25 पैसे कम होकर 105.23 रुपए और डीजल 23 पैसे घटकर 91.49 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं नोएडा में पेट्रोल 02 पैसे और डीजल 03 पैसे घटकर क्रमश: 94.88 रुपए और 87.98 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, गुड़गांव में पेट्रोल 14 पैसे बढ़कर 95.65 रुपए और डीजल 13 पैसे महंगा होकर 88.10 रुपए प्रति लीटर हो गया है। भुवनेश्वर में भी पेट्रोल 41 पैसे बढ़कर 101.35 रुपए और डीजल 40 पैसे महंगा होकर 92.92 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जयपुर में पेट्रोल 25 पैसे बढ़कर 104.72 रुपए और डीजल 23 पैसे महंगा होकर 90.21 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?

आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपए और डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपए, तो एक लीटर डीजल 89.97 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 104.95 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 91.76 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 101.03 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 92.61 रुपए प्रति लीटर है।

कच्चे तेल की कीमत

बात करें कच्चे तेल की तो इसकी कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (08 मई 2026) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 100.07 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, इससे पहले कच्चे तेल कीमत 100.21 डॉलर प्रति बैरल थी।

Created On :   8 May 2026 11:48 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story