Petrol- Diesel Price: पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा, चेक करें आपके शहर में कितने बदल गए ईंधन के दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Prices) में लंबे समय से कोई फेरबदल नहीं हुआ है। जबकि, ईरान और इजरायल युद्ध के बाद से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार बनी हुई हैं। फिलहाल, आज (09 मई 2026, शनिवार) भी सरकारी तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने रेट में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन, अलग- अलग राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते इनकी कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला है। आइए जानते हैं लेटेस्ट रेट...
यह भी पढ़े -Tata Harrier और Safari डीजल के दो नए टॉप-स्पेक Ultra वेरिएंट लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां
इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव
गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज जयपुर में पेट्रोल 19 पैसे बढ़कर 104.91 रुपए और डीजल 17 पैसे महंगा होकर 90.38 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 15 पैसे बढ़कर 107.48 रुपए और डीजल 27 पैसे महंगा होकर 96.48 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 02 पैसे और डीजल 3 पैसे बढ़कर क्रमश: 94.90 रुपए और 88.01 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, गुड़गांव में पेट्रोल 17 पैसे कम होकर 95.48 रुपए और डीजल 16 पैसे सस्ता होकर 87.94 रुपए प्रति लीटर हो गया है। भुवनेश्वर में भी पेट्रोल 19 पैसे कम होकर 101.16 रुपए और डीजल 18 पैसे घटकर 92.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
यह भी पढ़े -Mahindra ने सुरक्षा बलों के लिए पेश की Thar Roxx पर आधारित नई ATV, आनंद महिन्द्रा ने शेयर की तस्वीरें
महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?
आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपए और डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपए, तो एक लीटर डीजल 89.97 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 104.95 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 91.76 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 101.03 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 92.61 रुपए प्रति लीटर है।
कच्चे तेल की कीमत
बात करें कच्चे तेल की तो इसकी कीमत में मामूली बढ़त देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (09 मई 2026) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 101.13 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, इससे पहले कच्चे तेल कीमत 100.07 डॉलर प्रति बैरल थी।
Created On :   9 May 2026 10:37 AM IST













