TATA Sons AGM: 100 सालों में पहली बार टाटा संस की एजीएम हुई स्थगित, जानें क्या है इसकी वजह?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टाटा संस की हर साल होने वाली बैठक यानी एजीएम मंगलवार को नहीं हो पाई है। बैठक के लिए जितने सदस्यों की जरूरत थी, उतने मौजूद नहीं थे। इस वजह से ही आगे के लिए टालना पड़ा है। यह टाटा संस के लिए एक बहुत ही बड़ी और असामान्य बात है। कंपनी के 100 साल से भी ज्यादा के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। बैठक 2:30 बजे ऑनलाइन होने वाली थी लेकिन जरूरी संख्या पूरी नहीं होने के चलते इसको शुरू नहीं किया गया है। इसके पीछे टाटा के दो बड़े ट्रस्ट से संबंधित प्रतिनिधि का मामला बताया जा रहा है। इस वजह से ही बैठक के लिए जरूरी संख्या पूरी नहीं हो पाई है।
क्यों हुई यह समस्या?
टाटा संस की बैठक के लिए कम से कम पांच मेंबर्स का मौजूद होना जरूरी है, इसमें एक खास संयुक्त प्रतिनिधि का होना भी जरूरी बताया गया है। सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट की तरफ से इस प्रतिनिधि को चुना जाना था लेकिन महाराष्ट्र चैरिटी कमिश्नर की ओर से लगे नियमों के कारण टाटा ट्रस्ट फिलहाल यह नियुक्ति नहीं कर पा रहा है। इस प्रतिनिधि के नहीं होने से AGM के लिए जरूरी संख्या पूरी नहीं हो पाई है।
एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे से भी जुड़ा है मामला
बता दें, एन चंद्रशेखरन ने 12 अगस्त को टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया था। हालांकि वह अगले साल फरवरी तक इस पद पर रहेंगे। चंद्रशेखरन 2017 से कंपनी के चेयरमैन हैं। इस साल फरवरी में भी उन्हें फिर से चेयरमैन बनाने का फैसला आगे बढ़ा दिया गया था। ऐसे समय में AGM का टलना टाटा समूह के लिए बहुत ही अहम माना जा रहा है।
यह भी पढ़े -गडकरी ने कहा - भारत का बढ़ता सड़क नेटवर्क खोल रहा नए आर्थिक अवसर, उबर ने देश के 100 और शहरों में शुरू की सेवा
100 साल में पहली बार ऐसा मामला
टाटा संस का इतिहास 100 साल से भी ज्यादा पुराना है। कंपनी ने अब तक अपनी सालाना बैठकों को लेकर काफी सख्त नियमों का पालन किया है और कंपनी से जुड़े पुराने बड़े विवादों के समय भी एजीएम में हुआ करती थीं। इस वजह से ही इस बार की बैठक को टालना बहुत ही खास माना जा रहा है। कानून के मुताबिक, कंपनियों को हर साल एजीएम करनी होती है और किसी खास वजह से बैठक को आगे की तारीख तक टाला जा सकता है। इसके बाद अब लोगों की नजरें दूसरी एजीएम पर टिकी हुई हैं।
Created On :   18 Aug 2026 7:14 PM IST












