रोजगार के अवसर: गडकरी ने कहा - भारत का बढ़ता सड़क नेटवर्क खोल रहा नए आर्थिक अवसर, उबर ने देश के 100 और शहरों में शुरू की सेवा

गडकरी ने कहा - भारत का बढ़ता सड़क नेटवर्क खोल रहा नए आर्थिक अवसर, उबर ने देश के 100 और शहरों में शुरू की सेवा
  • भारत का बढ़ता सड़क नेटवर्क छोटे शहरों को आपस में जोड़ रहा है
  • उबर द्वारा देश के 100 और शहरों में सेवाएं शुरू करने की घोषणा का स्वागत
  • अधिक से अधिक भारतीयों तक किफायती मोबिलिटी पहुंचाने के साथ ही हजारों लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे

New Delhi News. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत का बढ़ता सड़क नेटवर्क छोटे शहरों को आपस में जोड़ रहा है और नए आर्थिक अवसर पैदा कर रहा है। उन्होंने उबर द्वारा देश के 100 और शहरों में सेवाएं शुरू करने की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि इससे अधिक से अधिक भारतीयों तक किफायती मोबिलिटी पहुंचाने के साथ ही हजारों लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। गडकरी ने कहा कि मोटर व्हीकल एग्रीगेटर गाइडलाइंस-2025 राज्यों को बाइक टैक्सी और अन्य नए मोबिलिटी समाधानों को अपनाने के लिए स्पष्ट दिशा देती हैं। उन्होंने राज्यों से इन गाइडलाइंस को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि इससे नागरिकों के लिए किफायती फर्स्ट-माइल और लास्ट-माइल कनेक्टिविटी सुनिश्चित हो सकेगी। साथ ही, बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

उबर द्वारा 100 और शहरों में सेवाएं शुरू करने के साथ ही देश में कंपनी की मौजूदगी 220 से अधिक शहरों तक पहुंच गई है। उत्तर में जम्मू से लेकर दक्षिण में तिरुनेलवेली और पूर्व में सिलचर से लेकर पश्चिम में जामनगर तक उबर के नए शहरों में विस्तार किया जा रहा है। इन शहरों में कंपनी सबसे पहले उबर बाइक सेवा शुरू करेगी। इससे रोजमर्रा के सफर के साथ फर्स्ट-माइल और लास्ट-माइल कनेक्टिविटी के लिए किफायती विकल्प उपलब्ध होगा। यह विस्तार 18 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में किया जा रहा है। इससे बड़े महानगरों से आगे छोटे और मध्यम शहरों में भी उबर की पहुंच मजबूत होगी।

नए शहरों में विस्तार एक बड़ा पड़ाव : घोष

इस अवसर पर उबर इंडिया एंड साउथ एशिया के डायरेक्टर, कंज्यूमर एंड ग्रोथ रिशांत घोष ने कहा कि नए शहरों में विस्तार कंपनी के लिए एक बड़ा पड़ाव है। इससे भारत में उबर की पहुंच और गहरी होगी तथा लाखों लोगों के लिए भरोसेमंद और किफायती मोबिलिटी सेवाएं मजबूत होंगी। उन्होंने कहा कि छोटे शहरों के लोग भी बड़े महानगरों की तरह सुविधाजनक मोबिलिटी चाहते हैं और कंपनी इसी मांग को पूरा करने के लिए निवेश कर रही है। उबर बाइक इन बाजारों के लिए विशेष रूप से उपयोगी विकल्प है, क्योंकि यह रोजमर्रा के सफर के लिए किफायती और सुविधाजनक साधन उपलब्ध कराती है। साथ ही, स्थानीय ड्राइवरों के लिए कमाई के लचीले अवसर भी पैदा करती है।

Created On :   18 Aug 2026 6:17 PM IST

Tags

Next Story