सावधान: ऐसे किसी अनजाने कॉल पर भरोसा न करें - खाता तो खाता एफडी भी सेफ नहीं, सीनियर सिटीजन कार्ड बनाने का झांसा देकर हैकर ने उड़ाए 26 लाख रुपए

ऐसे किसी अनजाने कॉल पर भरोसा न करें - खाता तो खाता एफडी भी सेफ नहीं, सीनियर सिटीजन कार्ड बनाने का झांसा देकर हैकर ने उड़ाए 26 लाख रुपए
  • साइबर अपराधी ने सीनियर सिटीजन कार्ड बनाने का दिया था झांसा
  • आईसीआईसीआई बैंक कर्मचारी बनकर किया फोन
  • भरोसे का फायदा उठाकर उनसे व्यक्तिगत जानकारी हासिल कर ली थी

Nagpur News. फोन की दूसरी तरफ एक शख्स था, जिसने खुद को आईसीआईसीआई बैंक का कर्मचारी बताया। 79 वर्षीय शिवानी मिश्रा को उसने भरोसा दिलाया कि सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने से उन्हें पेंशन और अन्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। बातों में फंसाकर साइबर अपराधी ने उनसे व्यक्तिगत जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद उनका मोबाइल हैक कर दिया गया। कुछ ही समय बाद उनकी एफडी तोड़ी गई और खाते से 26 लाख रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए गए।

घटना 14 और 15 अगस्त 2026 के बीच की है। काटोल रोड छावनी निवासी शिवानी स्वप्नकुमार मिश्रा (79) को इसी दौरान साइबर अपराधी का फोन आया था। फोनकर्ता ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए उन्हें सीनियर सिटीजन कार्ड बनाने की सलाह दी। उसने कार्ड बनने के बाद पेंशन समेत अन्य सुविधाएं मिलने का झांसा दिया।


यह भी पढ़े -एक बेटी के तीन अलग-अलग नाम से खेला गया करोड़ों की संपत्ति हड़पने का खेल, तत्कालीन अध्यक्ष ने बेशकीमती जमीन हड़पी

बुजुर्ग महिला उसकी बातों पर विश्वास कर बैठीं। साइबर अपराधी ने इसी भरोसे का फायदा उठाकर उनसे व्यक्तिगत जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद उनका मोबाइल हैक कर लिया गया। मोबाइल पर नियंत्रण हासिल करने के बाद आरोपी ने शिवानी की एफडी तोड़ी और 26 लाख रुपए उनके खाते से किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए।


खाते से रकम निकलने के बाद शिवानी को ठगी का पता चला। उन्होंने तत्काल संबंधित बैंक और पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर सोमवार को साइबर थाने में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस को उसके द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर की जानकारी मिली है। इसी नंबर के आधार पर साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Created On :   17 Aug 2026 6:46 PM IST

Tags

Next Story