छापा: कोतवाली और कोराडी में एमडी तस्करी पर क्राइम ब्रांच का शिकंजा - दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार - तलाश जारी

कोतवाली और कोराडी में एमडी तस्करी पर क्राइम ब्रांच का शिकंजा - दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार - तलाश जारी
  • कोतवाली और कोराडी में एमडी तस्करी पर क्राइम ब्रांच का शिकंजा
  • 34.15 ग्राम एमडी जब्त, दो गिरफ्तार; दो फरार आरोपियों की तलाश

Nagpur News. शहर में एमडी पावडर की बिक्री पर रोक लगाने के लिए क्राइम ब्रांच के मादक पदार्थ विरोधी दस्ते और यूनिट-5 ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों कार्रवाई में कुल 34.15 ग्राम एमडी पावडर, मोबाइल फोन, दो दोपहिया वाहन, नकदी और वजनकांटा समेत करीब 6.19 लाख रुपए का माल जब्त किया गया।

पहली कार्रवाई : पुलिस सूत्रों के अनुसार, पहली कार्रवाई 18 अगस्त की रात 1 से 2.50 बजे के बीच कोतवाली थाना क्षेत्र में तुलसीबाग रोड से दशहरा रोड की ओर की गई। पेट्रोलिंग के दौरान बिना पीछे की नंबर प्लेट वाली सफेद रंग की बर्गमैन दोपहिया संदिग्ध दिखाई दी। पुलिस ने दशहरा रोड स्थित मैस्कार्ट होंडा सर्विस सेंटर के सामने वाहन को रोककर तलाशी ली। इस दौरान आरोपी शेख शहजान शेख शमशेर (23), निवासी मासूम कुआं के पास, भूतिया दरवाजा, दशहरा रोड, महल के पास से 20 ग्राम एमडी बरामद हुई। उसकी दोपहिया, एप्पल आईफोन समेत 3.60 लाख रुपए का माल जब्त किया गया। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह एमडी तस्कर शेख अर्शद उर्फ राजा मोहम्मद लतीफ शेख (30), निवासी खरबी, से एमडी बिक्री के लिए लाया था।

दूसरी कार्रवाई : 18 अगस्त की रात करीब 12.50 बजे कोराडी के आर्यनगर स्थित जगदंबा रेसिडेंसी की पार्किंग में क्राइम ब्रांच की यूनिट-5 ने कार्रवाई की। दस्ते ने आरोपी फरहान आयुब शेख (26) को गिरफ्तार किया। उसकी सुजुकी एक्सेस की डिक्की से 14 ग्राम 15 मिलीग्राम एमडी, वजनकांटा, मोबाइल फोन और 5,670 रुपए नकद समेत 2,59,170 रुपए का माल बरामद हुआ। पूछताछ में फरहान ने पुलिस को बताया कि वह एमडी मोमिनपुरा निवासी शाहीद अंसारी से लेकर आया था।

दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(क), 22(ब) और 29 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। दोनों मामलों में फरार आरोपियों की तलाश जारी है। यह कार्रवाई अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) राजेंद्र दाभाडे, क्राइम ब्रांच के उपायुक्त (डिटेक्शन) दीपक अग्रवाल और एसीपी (क्राइम) वैभव जाधव के मार्गदर्शन में की गई।

Created On :   18 Aug 2026 6:07 PM IST

Tags

Next Story