शिकंजे में घूसखोर: अवैध रेत परिवहन में सहयोग के लिए 70 हजार की रिश्वत लेते पटवारी चढ़ा एसीबी के हत्थे

Third Party
  • छत्रपति संभाजीनगर एसीबी की कार्रवाई
  • अवैध रेत परिवहन में सहयोग के लिए मांगी रिश्वत
  • 70 हजार की रिश्वत लेते पटवारी एसीबी के हत्थे चढ़ा

Beed News. अवैध रेत परिवहन में सहयोग करने के बदले 70 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए गेवराई तहसील के खामगांव सज्जा के पटवारी विलास राजेंद्र मोराले को छत्रपति संभाजीनगर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने 18 अगस्त को रंगेहाथ पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, अवैध रेत परिवहन में सहयोग करने के बदले पटवारी विलास मोराले ने संबंधित व्यक्ति से 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने शिकायत की सत्यता की जांच की। शिकायत सही पाए जाने के बाद मंगलवार को एसीबी ने जाल बिछाया।

जाल के दौरान 70 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए पटवारी विलास मोराले को एसीबी की टीम ने रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसके खिलाफ गेवराई पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया। यह कार्रवाई छत्रपति संभाजीनगर एसीबी टीम के भास्कर नवले के मार्गदर्शन में की गई।

Created On :   18 Aug 2026 6:42 PM IST

Tags

Next Story