Sanjeev Goenka Net Worth: कौन हैं संजीव गोयनका? LSG के मालिक से लेकर 29,000 करोड़ की नेटवर्थ तक जानें क्या है पूरी कहानी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संजीव गयोनका भारत के बड़े कारोबारियों में से एक हैं। उनका नाम खास तौर पर लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़ा हुआ है। लेकिन उनका काम सिर्फ और सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है। वह आरपीएसजी ग्रुप के चेयर मैन भी हैं। इस ग्रुप का बिजनेस बिजली, रिटेल, एफएमसीजी, मीडिया, आईटी और कई अन्य क्षेत्रों से जुड़ा हुआ है। गोयनका को खेलों में भी काफी दिलचस्पी है। उन्होंने क्रिकेट के साथ फुटबॉल और दूसरे खोलों में भी पैसा लगाया है। लखनऊ सुपर जायंट्स को उनकी कंपनी ने 2021 में खरीदा था और इसके बाद वह आईपीएल की दुनिया में काफी ज्यादा चर्चा में रहे हैं। उनकी पहचान एक ऐसे कारोबारी के रूप में बनी थी, जो बिजनेस के साथ खेलों में भी लगातार निवेश कर रहे हैं।
यह भी पढ़े -MPL 2026 में उपविजेता बनी रॉयल निमाड़ ईगल्स, अब क्रिकेट के साथ शिक्षा और खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की कर रही पहल
कितनी है संजीव गोयनका की नेट वर्थ?
RPSG ग्रुप ने साल 2021 में लखनऊ की आईपीएल टीम करीब 7,090 करोड़ रुपए में खरीदी थी और यह उस समय बहुत बड़ी डील थी। टीम के काम और बिजनेस को लेकर गोयनका काफी एक्टिव रहते हैं। आईपीएल मैचों और नीलामी के समय भी वह अक्सर नजर आते हैं। साल 2026 के कुछ अनुमानों के मुताबिक, संजीव गोयनका की कुल संपत्ति लगभग 29 हजार करोड़ रुपए है। उनकी कमाई सिर्फ क्रिकेट से नहीं आती है, बल्कि उनकी संपत्ति कई बिजनेस और इंवेस्टमेंट से जुड़ी हुई है।
यह भी पढ़े -मारुति सुजुकी की फ्रोंक्स ने बनाया रिकॉर्ड, 2 लाख निर्यात का आंकड़ा छूने वाली भारत की सबसे तेज एसयूवी बनी
RPSG ग्रुप का बड़ा कारोबार
RPSG ग्रुप कई तरह के काम करता है। इसमें बिजली, एनर्जी, रिटेल, FMCG, मीडिया, आईटी, BPO और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे कई सेक्टर्स शामिल हैं। गोयनका का परिवार पहले से ही कारोबार में बड़ा नाम रहा है। वह उद्योगपति आरपी गोयनका के बेटे हैं। साल 2011 में उन्होंने RPSG ग्रुप शुरू किया था और आज उनका कारोबार देश के कई हिस्सों में फैला हुआ है।
Created On :   18 Aug 2026 1:19 PM IST












