Women's T20 Asia Cup 2026: 28 अगस्त से हो रही टूर्नामेंट की शुरुआत, कब है भारत और पाकिस्तान का मैच? यहां देखें दोनों टीमों की स्क्वॉड से लेकर सब कुछ

28 अगस्त से हो रही टूर्नामेंट की शुरुआत, कब है भारत और पाकिस्तान का मैच? यहां देखें दोनों टीमों की स्क्वॉड से लेकर सब कुछ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महिला टी-20 एशिया कप 2026 का 10वां सीजन 28 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने स्क्वाड का एलान कर दिया है। दोनों टीमें एक ही ग्रुप का हिस्सा हैं।

महिला एशिया कप में कुल 8 टीमें हैं। इन टीमों को दो ग्रुप में डिवाइड किया गया है। दोनों ग्रुप में 4-4 टीमें हैं। ग्रुप-A में भारत, हांगकांग, पाकिस्तान और थाईलैंड है। 30 अगस्त को इंडिया का पहला मुकाबला थाईलैंड से है। उसके बाद भारत की भिंड़ंत हांगकांग से 3 सितंबर को हीगी। ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच मैच 5 सितंबर को है। सभी मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

एशिया कप 2026 के लिए पाकिस्तान टीम

फातिमा सना (कप्तान), आयशा जफर, इमान नसीर, एमान फातिमा, गुल फिरोजा, मोमिना रियासत, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), नजीहा अल्वी, नशरा सुंधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, शवाल जुल्फिकार, तुबा हसन, उम्म-ए-हानी, वहीदा अख्तर

रिजर्व खिलाड़ी- तस्मिया रुबाब, हुम्ना बिलाल, महम अनीस, सदफ शमास

महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय स्क्वॉड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमालिनी (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह, ठाकुर नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, प्रतिका रावल (जेमिमा को रोड्रिग्स की जगह शामिल) ।

Created On :   16 Aug 2026 8:36 PM IST

Tags

Next Story