15 अगस्त के शतकवीर का बड़ा खुलासा: ऐसे खेली ऐतिहासिक पारी, विरोधी टीम को फंसाने के लिए बनाई थी ये योजना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने शानदार पारी खेली। 167 रन पर आउट हुए। इतने रन बनाने के लिए उन्होंने 230 गेंदों का सामना करते हुए 167 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 15 चौके और 1 छक्का निकला।
दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद पडिक्कल ने प्रसारकों से बातचीत में कहा, "निश्चित रूप से मैंने इस पल का सपना देखा था। पिछले दो सालों से मैं कड़ी मेहनत कर रहा था, ताकि जब मुझे मौका मिले तो कुछ खास कर सकूं। ऐसा कर पाने से मैं बेहद खुश हूं।"
पडिक्कल ने कहा, "जब आप स्पिन खेल रहे हों तो दिमाग में कुछ योजनाएं होना जरूरी है। आप मैदान पर जाकर हर गेंद पर सिर्फ प्रतिक्रिया देने की उम्मीद नहीं कर सकते। आपके दिमाग में कुछ ऐसे शॉट होने चाहिए जिन्हें आप क्रीज पर उतरते ही खेलना चाहते हैं। इससे गेंदबाज पर भी दबाव बनाया जा सकता है।" उन्होंने कहा, "जब आपको यह स्पष्ट होता है कि आप क्या करना चाहते हैं तो उससे फुटवर्क में भी आत्मविश्वास आता है। मैं बस यह सुनिश्चित करना चाहता था कि मैं जो भी करूं, उसमें शत प्रतिशत प्रतिबद्धता हो। उन्होंने आगे कहा कि ज्यादा रन बनाने की भूख ने शतक पूरा होने के बाद भी एकाग्रता भंग नहीं हुई।
Created On :   17 Aug 2026 12:45 AM IST












