Rishabh Pant's Records: इस भारतीय बल्लेबाज ने तोड़ा क्रिस गेल और गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड, 1 छक्का लगाकर रच दिया इतिहास

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट सीरीज का दूसरा दिन बारिश की वजह से देर से शुरू हुआ। रविवार (16 अगस्त) को केवल 43 ओवर का खेल हो पाया। भारत ने आज 172 रन बनाए और कई विकेट खो दिए। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में ज्यादा रन नही बना सके। उन्होंने 62 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 39 रन बनाए। इस में शामिल उनके एक 1 छक्के ने क्रिस गेल का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को भी पछाड़ दिया है।
एक एक ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने विरोधी टीम के घर में टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। इस मामले में बेन स्टोक्स- 69 छक्कों के साथ पहले नंबर पर हैं। उसके बाद ऋषभ पंत भी इस सूची में शामिल हो गए हैं। वह 57 छक्के लगा के दूसरे पायदान पर आ गए हैं। गिलक्रिस्ट ने 56 छक्के लगाए हैं।
विपक्षी टीम के घर पर सबसे ज्यादा टेस्ट छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
बेन स्टोक्स- 69 छक्के
ऋषभ पंत- 57 छक्के
एडम गिलक्रिस्ट- 56 छक्के
क्रिस गेल- 51 छक्के
जैक कैलिस- 45 छक्के
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 बल्लेबाज
बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)- 138 छक्के
ब्रैंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड)- 107 छक्के
एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया)- 100 छक्के
ऋषभ पंत (भारत)- 98 छक्के*
टीम साउदी (न्यूजीलैंड)- 98 छक्के
Created On :   17 Aug 2026 1:13 AM IST












