IND vs SL 1st Test: मानव सुथार और जडेजा ने बरपाया कहर, श्रीलंका 284 पर ढेर, भारत को मिली 178 रनों की भारी बढ़त

डिजिटल डेस्क, नई। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट गॉल स्टेडियम पर खेला जा रहा है। आज सोमवार को तीसरे श्रीलंका अपनी पारी खेलने उतरी और 284 रनों पर आलआउट हो गई। भारत ने अपनी पारी में 462 रन बनाए थे। इंडिया को 178 रन की बढ़त मिल गई है। श्रीलंका के सोनल दिनूषा ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने शतकीय पारी खेली। 168 गेदों का सामना करते हुए 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 100 रन बनाए।
भारतीय गेंदबाजी ने शुरुआत से ही श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर दबाव बनाकर रखा था। युवा स्पिनर मानव सुथार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। वहीं, रवींद्र जडेजा को 3 विकेट मिला। इसके अलावा मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव को 1-1 सफलता मिली।
श्रीलंका की शुरुआत ठीक नहीं थी। टीम ने 90 रन पर ही 5 विकेट खो दिए थे। टीम के सबसे पहला झटका निशान मदुश्का के रूप में लगा। वह जीरो रन पर आउट हो गए। उसके बाद लहिरू उदारा भी 44 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हो गए। इसी तरह विकेटो का पतन जारी रहा जिसकी वजह से श्रीलंकाई टीम दबाव में आ गई। सिर्फ सोनल दिनूषा और निरोशन डिकवेला ही पाड़ी पारी खेल पाए। सोनल ने 100 और निरोश ने 80 रन बनाए।
भारत की प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पड़िक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जाडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्ण
श्रीलंका की प्लेइंग 11
लहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चांदीमल, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवंता, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिता फर्नांडो
Created On :   17 Aug 2026 7:04 PM IST












