- Dainik Bhaskar Hindi
- Career
- Rscb recruitment 2019 apply online for 715 banking asst, manager and other posts
दैनिक भास्कर हिंदी: इस बैंक में होने जा रही 700 से अधिक पदों पर भर्तियां, जल्द करें आवेदन

डिजिटल डेस्क। राजस्थान राज्य सहकारी बैंक (RSCB) कई पदों पर भर्तियां करने जा रहा हैं। बैंक सीनियर मैनेजर, मैनेजर, कंप्यूटर प्रोग्रामर और अन्य पदों पर नियुक्तियां करेगा। RSCB ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बैंक कुल 715 पदों पर भर्तियां करेगा। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन एग्जाम के आधार पर होगा। इच्छुक अभ्यर्थी 10 अक्टूबर 2019 तक आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां :
- आवेदन करने की आरंभ तिथि - 18 सिंतबर 2019
- आवेदन करने की अंतिम तिथि - 10 अक्टूबर 2019
- ऑनलाइन एग्जाम - नवंबर 2019
आयु सीमा :
- न्यूनतम - 18 वर्ष
- अधिकतम - 40 वर्ष
पदों का विवरण
पद का नाम | कुल पद | शैक्षणिक योग्यता |
सीनियर मैनेजर |
06 |
ग्रेजुएशन, पीजी डिप्लोमा, एमबीए |
मैनेजर (एपेक्स/सीसीबी) |
114 | ग्रेजुएशन |
बैंकिंग सहायक |
582 | ग्रेजुएशन |
कंप्यूटर प्रोग्रामर |
10 |
ग्रेजुएशन,बीई/बी.टेक, एमसीए, एमएससी |
स्टेनोग्राफर |
03 | ग्रेजुएशन और टाईपिंग अनुभव |
महत्वपूर्ण लिंक्स :
ऑनलाइन आवेदन |
|
पाठ्यक्रम |
|
ऑफिशियल वेबसाइट |
रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय: वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने 4 रनों से जीत लिया
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के स्पोर्ट ऑफिसर श्री सतीश अहिरवार ने बताया कि राजस्थान के सीकर में वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज पहला मैच आरएनटीयू ने 4 रनों से जीत लिया। आज आरएनटीयू विरुद्ध जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर के मध्य मुकाबला हुआ। आरएनटीयू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। आरएनटीयू के बल्लेबाज अनुज ने 24 बॉल पर 20 रन, सागर ने 12 गेंद पर 17 रन और नवीन ने 17 गेंद पर 23 रन की मदद से 17 ओवर में 95 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीवाजी यूनिवर्सिटी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 91 रन ही बना सकी। आरएनटीयू के गेंदबाज दीपक चौहान ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट, संजय मानिक ने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट और विशाल ने 3 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच आरएनटीयू के दीपक चौहान को दिया गया। आरएनटीयू के टीम के कोच नितिन धवन और मैनेजर राहुल शिंदे की अगुवाई में टीम अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ब्रह्म प्रकाश पेठिया, कुलसचिव डॉ. विजय सिंह ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई और अगले मैच की शुभकामनाएं दीं।