Vovinam National Championship 2026: आगर जिले के खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक, तीन राष्ट्रीय निर्णायकों ने भी निभाई अहम भूमिका

आगर जिले के खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक, तीन राष्ट्रीय निर्णायकों ने भी निभाई अहम भूमिका

आगर मालवा। जम्मू-कश्मीर में आयोजित 15वीं राष्ट्रीय वोविनाम मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के 40 सदस्यीय दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में आगर जिले के 7 खिलाड़ियों और 3 राष्ट्रीय निर्णायकों ने सहभागिता कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में बड़ौद के आगम जैन, पिता सोनू जैन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं आगर के राजवीर, पिता विक्रम सिंह और कानड़ के अर्पित, पिता पवन आर्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किए। इसी क्रम में आगर की अंजलि, पिता सुजान सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता।

तीन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय निर्णायक की भूमिका निभाई

प्रतियोगिता में आगर जिले की ओर से आयुष दुबे, पिता लोकेन्द्र दुबे, सावन ठाकुर, पिता अजय ठाकुर और संदीप कुंभकार, पिता गोपाल कुंभकार ने राष्ट्रीय निर्णायक के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनकी भूमिका प्रतियोगिता के संचालन और विभिन्न मुकाबलों के निष्पक्ष मूल्यांकन में महत्वपूर्ण रही।

इसके अलावा मनन शिंदे, श्रेय शर्मा और पृथ्वीराज राजपूत ने टीम के सहयोगी सदस्यों के रूप में प्रतियोगिता के दौरान महत्वपूर्ण योगदान दिया।

संघ पदाधिकारियों ने भी की सहभागिता

मध्यप्रदेश की टीम के साथ मध्यप्रदेश वोविनाम संघ के अध्यक्ष विजेंद्र खरसोदिया, सचिव रजनीश साहू, आगर जिला वोविनाम संघ के अध्यक्ष शिव मालवीय और वोविनाम संभाग के डायरेक्टर शरद मंडलोई भी प्रतियोगिता में शामिल हुए।

खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जिले में खुशी

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में आगर जिले के खिलाड़ियों और निर्णायकों के प्रदर्शन पर खेल प्रेमियों ने खुशी जताई। पदक विजेता खिलाड़ियों, राष्ट्रीय निर्णायकों और टीम के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

खिलाड़ियों की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और संघ पदाधिकारियों के निरंतर प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है। राष्ट्रीय मंच पर जिले के खिलाड़ियों की इस सफलता से स्थानीय स्तर पर भी मार्शल आर्ट और खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Created On :   8 Sept 2026 1:43 PM IST

Tags

Next Story