- Home
- /
- राज्य
- /
- आंध्र प्रदेश
- /
- अमरावती
- /
- अमरावती के परतवाड़ा में बाघिन नहीं,...
Amravati News: अमरावती के परतवाड़ा में बाघिन नहीं, उसका शावक आया है

Amravati News चंद्रपुर जिले के सिंदेवाही वन परिक्षेत्र की चर्चित टी-2 बाघिन को परतवाड़ा लाए जाने संबंधी खबरों पर सिपना वन्यजीव विभाग ने स्पष्टीकरण जारी किया है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि परतवाड़ा ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर में टी-2 बाघिन को नहीं, बल्कि उसके एक शावक टी-2 क्यूब-1 को स्वास्थ्य देखभाल और सुरक्षित निगरानी के लिए लाया गया है। उस शावक टी-2 क्यूब-1 को मेलघाट टाइगर प्रोजेक्ट के जंगलों में छोड़ने अथवा उसके प्राकृतिक आवास में पुनर्स्थापित करने संबंधी कोई निर्णय या योजना विचाराधीन नहीं है।
वर्तमान में उसका उपचार, स्वास्थ्य परीक्षण और देखभाल ही प्राथमिक उद्देश्य है। सिपना वन्यजीव विभाग के उप वनसंरक्षक कीर्ति जमदाडे ने बताया कि सिंदेवाही क्षेत्र में टी-2 बाघिन मानव-वन्यजीव संघर्ष का कारण बन रही थी, जिसके चलते वन विभाग ने उसे उसके शावकों सहित पकड़ा था। आवश्यक प्रबंधन, सुरक्षा और चिकित्सकीय देखरेख के तहत उसके एक शावक टी-2 क्यूब-1 को परतवाड़ा ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर में स्थानांतरित किया गया है।
यह भी पढ़े -अमरावती में महायुति दो फाड़,भाजपा प्रत्याशी पोटे के खिलाफ शिंदे सेना के बाजोरिया मैदान में
Created On :   4 Jun 2026 12:15 PM IST











