- Home
- /
- राज्य
- /
- आंध्र प्रदेश
- /
- अमरावती
- /
- अमरावती अश्लील वीडियो कांड , कोचिंग...
Amravati News: अमरावती अश्लील वीडियो कांड , कोचिंग क्लास की छात्राओं को बनाया निशाना

Amravati News परतवाड़ा अश्लील वीडियो कांड की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मौजूद सबूतों को गहराई से खंगाल रही है। जांच के दौरान सामने आया है कि मुख्य आरोपी अयान अहमद तनवीर अहमद (19, परतवाड़ा) स्नैपचैट का इस्तेमाल लड़कियों से संपर्क साधने के लिए करता था। आरोपी का साथी अहफाज द्वारा संचालित कोचिंग क्लास की छात्राओं को निशाना बनाता था। एसआईटी के अनुसार आरोपी ने स्नैपचैट के जरिए लड़कियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। कुल 26 लड़कियों को भेजी गई रिक्वेस्ट में से 26 ने इसे स्वीकार किया, जिनमें से 11 लड़कियां उसके नियमित संपर्क में रहीं।
पहले ही योजना बनाई थी : जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के जाल में फंसकर 8 लड़कियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इन शिकायतों के आधार पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी ने फ्रेंड रिक्वेस्ट उन्हीं लड़कियों को भेजी, जो अहफाज खान मन्सूर खान की कोचिंग क्लासेस की छात्राएं थीं। इससे यह संकेत मिलता है कि आरोपी ने पहले से ही अपने टारगेट को पहचानकर उन्हें जाल में फंसाने की योजना बनाई थी।
जांच जारी, बढ़ सकती है कार्रवाई : एसआईटी स्नैपचैट चैटिंग, कॉलिंग डेटा और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड को रिकवर कर रही है। जांच एजेंसी को उम्मीद है कि इन सबूतों के आधार पर मामले से जुड़े और भी अहम खुलासे हो सकते हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म से प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
Created On :   25 April 2026 5:03 PM IST





