Amravati News: पानीपुरी खाते पालकमंत्री बावनकुले का वीडियो वायरल, अमरावती हादसे को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल

पानीपुरी खाते पालकमंत्री बावनकुले का वीडियो वायरल, अमरावती हादसे को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल
  • डफरिन अग्निकांड में तीन नवजातों की मौत के बाद अमरावती शोक में
  • राजस्थान के अलवर में पानीपुरी खाते नजर आए पालकमंत्री
  • पीड़ित परिवारों के बीच नहीं पहुंचने पर विपक्ष और नागरिकों के निशाने पर

Amravati News डफरिन अग्निकांड में तीन नवजातों की मौत से अमरावती शोक में डूबी है। हादसे के बाद पीड़ित परिवारों की सुध लेने अमरावती नहीं पहुंचे पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का राजस्थान के अलवर में पानीपुरी खाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में उन्होंने ‘यूपीआई के दस साल’ का भी उल्लेख किया है। हादसे के बीच सामने आए इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर पालकमंत्री जमकर ट्रोल हो रहे हैं और विपक्ष के निशाने पर भी आ गए हैं।

तीन मासूमों की मौत के बाद उठे सवाल : डफरिन के नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष में हुए अग्निकांड में तीन नवजातों की मौत के बाद पीड़ित परिवार सदमे में हैं। ऐसे समय में पालकमंत्री के अमरावती नहीं पहुंचने और राजस्थान में पानीपुरी खाते हुए वीडियो साझा करने पर लोगों में नाराजगी है।

संवेदनशीलता पर प्रश्नचिह्न : नागरिकों का कहना है कि ऐसे दुखद समय में जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों से पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहने और संवेदनशीलता दिखाने की अपेक्षा होती है। वहीं हादसे ने अस्पतालों की अग्निसुरक्षा और चिकित्सा उपकरणों के रखरखाव पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं।


Created On :   27 Aug 2026 11:26 AM IST

Tags

Next Story