- Home
- /
- राज्य
- /
- आंध्र प्रदेश
- /
- अमरावती
- /
- उद्धव ठाकरे के समांतर हनुमान चालीसा...
Amravati News: उद्धव ठाकरे के समांतर हनुमान चालीसा पाठ करेंगी नवनीत राणा

Amravati News अयोध्या में कथित दान राशि चोरी के मुद्दे पर शिवसेना (ठाकरे) द्वारा शुरू किए गए रामरक्षा आंदोलन के बीच भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद नवनीत राणा ने उद्धव ठाकरे पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सत्ता जाने के बाद अब उद्धव ठाकरे को रामरक्षा का स्मरण हो रहा है। उद्धव ठाकरे 18 को नागपुर के रामनगर स्थित श्रीराम मंदिर में रामरक्षा पाठ करेंगे। इसी दिन नवनीत राणा ने शहर के समीप स्थित हनुमान गढ़ी में हनुमान चालीसा पाठ करने की घोषणा की है।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए नवनीत राणा ने कहा कि, श्री हनुमान चालीसा के पाठ का विरोध करने वाले उद्धव, कैसे थे तुम और कैसे हो गए। अहंकार की मिली सजा, अब याद आई श्रीरामरक्षा। सत्ता गई, पार्टी गई, विधायक गए, सांसद भी चले गए और हिंदूहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व के विचार भी छोड़ दिए। जिन्होंने हनुमान चालीसा का विरोध किया गया था, आज वही लोग रामरक्षा पाठ कर रहे हैं। यह जनता सब देख रही है।
गिरफ्तारी का भी जिक्र : नवनीत राणा ने वर्ष 2022 की घटना का भी उल्लेख किया, जब तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पाठ करने की घोषणा के बाद राणा दंपती को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि केवल हनुमान चालीसा पढ़ने की घोषणा पर उनके खिलाफ राजद्रोह जैसा गंभीर मामला दर्ज किया गया था और उन्हें 14 दिन जेल में रहना पड़ा।
Created On :   17 July 2026 11:42 AM IST















