- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- बूस्टर और श्रीविनायका सीड्स कंपनी...
Amravati News: बूस्टर और श्रीविनायका सीड्स कंपनी के सोयाबीन बीज नहीं उगे

Amravati News जिले में अच्छी बारिश के बाद किसानों ने बड़े पैमाने पर सोयाबीन की बुआई की थी, लेकिन 15 से 20 दिन बीत जाने के बाद भी कई खेतों में बीज अंकुरित नहीं हुए। इससे किसानों के सामने दोबारा बुआई और आर्थिक नुकसान का संकट खड़ा हो गया है। समस्या से परेशान शिराला, पुसदा और वलगांव क्षेत्र के 38 से अधिक किसान सोमवार को वलगांव पुलिस थाने पहुंचे। किसानों ने जालना की बूस्टर प्लांट जेनेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड व मध्यप्रदेश के खंडवा स्थित श्रीविनायका सीड्स कंपनी के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़े -अमरावती में पेड़ से लटका मिला नागपुर के एक वरिष्ठ इंजीनियर का शव, कोराडी थर्मल पावर प्लांट में थे कार्यरत
2,107 बैग बीज की गुणवत्ता पर उठे सवाल: किसानों का आरोप है कि उन्होंने अमरावती और वलगांव के विभिन्न कृषि केंद्रों से पक्के बिल पर दोनों कंपनियों के करीब 2,107 बैग सोयाबीन बीज खरीदे थे। समय पर बुआई के बावजूद अधिकांश खेतों में अंकुरण नहीं हुआ। किसानों ने बीजों को कंपनी के दावों के अनुरूप नहीं बताते हुए गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं । नुकसान की भरपाई की मांग की है।
बूस्टर कंपनी पर पहले से दर्ज है मामला : उल्लेखनीय है कि 11 जुलाई को गाडगेनगर पुलिस थाने में 470 किसानों की शिकायत के आधार पर बूस्टर कंपनी के खिलाफ अपराध दर्ज किया जा चुका है। अब वलगांव क्षेत्र से भी शिकायतें सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है।
बीज के नमूनों की होगी जांच _ किसानों से प्राप्त बीज के नमूने कृषि विभाग को जांच के लिए भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर वलगांव की शिकायतों को गाडगेनगर में दर्ज प्रकरण से भी जोड़ा जा सकता है। -रिता उईके, थानेदार वलगांव
यह भी पढ़े -साढ़े तीन महीने से फरार रेप का आरोपी अमरावती जिले से गिरफ्तार, पुलिस की मदद से घर पर छापामार जेल भेजा गया
Created On :   14 July 2026 12:16 PM IST













