- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- बंगाल और एमपी की महिलाओं से अमरावती...
Amravati News: बंगाल और एमपी की महिलाओं से अमरावती में करा रहे थे देह व्यापार, पकड़ाए

Amravati News राजापेठ थाना क्षेत्र स्थित सामरा नगर में देह व्यापार के अड्डे पर बुधवार को राजापेठ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चकलाघर का पर्दाफाश किया। पुलिस ने एक मकान में चल रहे देह व्यापार के धंधे पर छापा मारकर संचालक सुशांत अरविंद पलसपगार (25,हिंगासपुरे नगर) समेत 4 महिलाओं को हिरासत में लिया।
जांच में सामने आया है कि आरोपी पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश से महिलाओं को बुलाकर उनसे देह व्यापार करवा रहे थे। जानकारी के अनुसार पुलिस को लंबे समय से सामरा नगर स्थित एक मकान में संदिग्ध गतिविधियां होने की सूचना मिल रही थी। सूचना की पुष्टि करने के लिए पुलिस की विशेष टीम ने पहले एक डमी ग्राहक को मकान में भेजा।
सौदा तय होने और देह व्यापार की पुष्टि होते ही पुलिस ने मौके पर छापा मार दिया। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त किए गई। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी बाहरी राज्यों से महिलाओं को अमरावती बुलाकर उनसे देह व्यापार कराते थे। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
जांच शुरू की है : सभी आरोपियों के खिलाफ अमामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। - संदीप चव्हाण, पीआई राजापेठ थाना
Created On :   9 July 2026 1:17 PM IST














