- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- अमरावती में एमडी और गांजा के साथ...
Amravati News: अमरावती में एमडी और गांजा के साथ तीन तस्करों को दबोचा

Amravati News सिटी क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को नांदगांव पेठ थाना क्षेत्र के वालकी डैम मार्ग पर कार्रवाई करते हुए एमडी और गांजा बेचने जा रहे तीन आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में सैफ अली आसिफ अली (32), आवेजउद्दीन नासीरउद्दीन (20) और मोहम्मद तौसीफ मोहम्मद जफर (24) शामिल हैं। 22.7 ग्राम एमडी और 1.124 किलो गांजा जब्त : पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 22.7 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) और 1 किलो 124 ग्राम गांजा बरामद किया। जब्त मादक पदार्थों की कुल कीमत करीब 3.23 लाख रुपए बताई गई है। इसके अलावा दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
नागपुर से खरीदकर लाए थे नशा : पूछताछ में आरोपी सैफ अली ने बताया कि उसने नागपुर निवासी इरशाद खान उर्फ अर्शद से एमडी और गांजा खरीदकर अमरावती में बेचने के लिए लाया था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई: पुलिस आयुक्त राकेश ओला के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच के पीआई अतुल वर के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से शहर में सक्रिय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।
Created On :   10 July 2026 11:33 AM IST















