Amravati News: फर्जी दस्तावेजों से दो युवकों का सरकारी नौकरी में चयन

फर्जी दस्तावेजों से दो युवकों का सरकारी नौकरी में चयन
  • एक नागपुर पुलिस में, अंबागेट के सेतू संचालक ने बनाए फर्जी दस्तावेज
  • मामला दर्ज , नायब तहसीलदार की शिकायत पर कार्रवाई

Amravati News अंबागेट स्थित आपला सेतू केंद्र संचालक ने फर्जी प्रमाणपत्र तैयार कर सरकारी नौकरियां लगवा दीं। नायब तहसीलदार टीना चव्हाण की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी रूपेश भागवत के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी का मामला मंगलवार को दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवकों को फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराए। प्रज्ज्वल चंद्रशेखर कोठेकर को एमपीएससी भर्ती के लिए फर्जी नॉन-क्रीमीलेयर और उनके पिता का आय प्रमाणपत्र दिया, जिसके आधार पर उसका चयन सरकारी विभाग में हुआ। वहीं, मोहम्मद तौफिक मोहम्मद नासिर को फर्जी ईडब्ल्यूएस (गरीबी रेखा के नीचे) प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया गया, जिसके आधार पर उसका चयन नागपुर पुलिस में हुआ।

नियुक्ति से पहले दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान अमरावती तहसील कार्यालय ने पाया कि संबंधित प्रमाणपत्र कार्यालय ने कभी जारी ही नहीं किए थे। जांच में सभी दस्तावेज फर्जी पाए गए। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया कि अभ्यर्थियों ने अपने मूल दस्तावेज दिए थे, लेकिन आरोपी ने उनका दुरुपयोग कर नकली प्रमाणपत्र तैयार कर दिए। फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद संबंधित विभागों ने अपनी जांच रिपोर्ट अमरावती तहसील कार्यालय को भेजी।


Created On :   8 July 2026 12:17 PM IST

Tags

Next Story