- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- पेरते व्हा...पावश्या पंछी ने दिया...
Amravati News: पेरते व्हा...पावश्या पंछी ने दिया किसानों को बुआई का संदेश

Amravati News जिले में मानसून के सक्रिय होते ही किसानों को बुआई निपटाने का संकेत देने वाला पावश्या पक्षी भी पेरते व्हा....पेरते व्हा....की कूंक सुनाते सक्रिय हुए हैं। ग्रामीण अंचलों समेत शहरी भागों में भी इन दिनों एक बार फिर पावश्या पक्षी की मधुर आवाज गूंजने लगी है। लोकमान्यता है कि इस पक्षी की पुकार किसानों के लिए बुआई का संकेत होती है। जैसे ही पावश्या की आवाज सुनाई देती है, किसान इसे अच्छी बारिश का शुभ संकेत मानते हुए खेतों की ओर रुख करने लगते हैं।
क्षेत्र में हाल ही में हुई वर्षा के बाद खेत-खलिहानों में हलचल तेज हो गई है। किसान बुआई की तैयारियों में जुट गए हैं। कहीं ट्रैक्टर से खेतों की जुताई हो रही है तो कहीं बैलों की मदद से अंतिम तैयारी पूरी की जा रही है। बीज, खाद और अन्य कृषि सामग्री की खरीद भी बढ़ गई है।
यह भी पढ़े -बिहार कैबिनेट की बैठक में 29 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, 31 बस स्टैंड बनेंगे आधुनिक, 5 केंद्रीय विद्यालयों को मिली भूमि
ग्रामीण बुजुर्गों का कहना है कि वर्षों से यह मान्यता चली आ रही है कि पावश्या पक्षी की लगातार सुनाई देने वाली आवाज अच्छी वर्षा का संकेत होती है। इसलिए किसान इसकी पुकार को प्रकृति का संदेश मानते हैं और बुआई का शुभारंभ करते हैं। आधुनिक मौसम पूर्वानुमान के दौर में भी गांवों में इस परंपरा और लोकविश्वास का महत्व आज भी बना हुआ है।
Created On :   2 July 2026 11:41 AM IST














