Amravati News: पीकेवी की जमीन पर कृषि संकुल के निर्माण के लिए 70 करोड़ दे सरकार

पीकेवी की जमीन पर कृषि संकुल के निर्माण के लिए 70 करोड़ दे सरकार
विधानसभा में सुलभा खोडके ने स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विशेष निधि की मांग उठाई

Amravati News राज्य विधानसभा के मानसून सत्र में वर्ष 2026-27 की अनुपूरक मांगों पर चर्चा के दौरान विधायक सुलभा खोडके ने अमरावती के विकास के लिए विशेष निधि की मांग की। उन्होंने कहा कि डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विद्यापीठ (पीकेवी) की 152 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित अमरावती विभागीय कृषि संकुल के निर्माण के लिए 70 करोड़ रुपये की मंजूरी दी जाए। यह परियोजना पूरे अमरावती संभाग के किसानों के लिए लाभदायक साबित होगी।

इर्विन, डफरीन और सुपर को मजबूत करें : सुलभा खोडके ने कहा कि 100 वर्ष पुराने इर्विन अस्पताल में एक-एक बेड पर दो से तीन मरीजों का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने 700 बिस्तरों वाले नए अस्पताल भवन, अतिरिक्त आईसीयू बेड, डॉक्टरों के रिक्त पदों की भर्ती तथा आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के लिए विशेष निधि देने की मांग की। साथ ही डफरीन अस्पताल में 400 बिस्तरों वाले नए भवन के लिए डॉक्टरों और स्टाफ नर्स के पद भरने तथा सुपर स्पेशालिटी अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों के बकाया मानदेय के भुगतान की भी मांग की।

पशु चिकित्सालयों के लिए 20 करोड़ की मांग : उन्होंने जिले के सभी 14 तहसीलों के जर्जर पशु चिकित्सालयों के पुनर्निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये की मांग की। उन्होंने कहा कि पशुधन के संरक्षण के लिए पशु चिकित्सकों और अधिकारियों के रिक्त पदों को भरना आवश्यक है। साथ ही पशु चिकित्सालयों में एक्स-रे और सोनोग्राफी मशीन उपलब्ध कराने की भी मांग की गई।

पशु चिकित्सालयों के लिए 20 करोड़ की मांग : उन्होंने जिले के सभी 14 तहसीलों के जर्जर पशु चिकित्सालयों के पुनर्निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये की मांग करते हुए कहा कि पशुधन बचाने के लिए पशु चिकित्सकों और अधिकारियों के रिक्त पद भरना आवश्यक है। साथ ही पशु चिकित्सालयों में एक्स-रे और सोनोग्राफी मशीन उपलब्ध कराने की मांग भी की गई।

Created On :   1 July 2026 11:56 AM IST

Tags

Next Story