- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- गोंदिया में एल्युमीनियम तार चुराने...
Gondia News: गोंदिया में एल्युमीनियम तार चुराने वाला गिरोह पुलिस की गिरफ्त में

Gondia News स्थानीय अपराध शाखा पुलिस गोंदिया ने जिले में अलग-अलग स्थानों से एल्युमीनियम तार चुराने के मामलों का पर्दाफाश कर आरोपियों से चुराए गए माल व अन्य सामग्री मिलाकर 6 लाख 87 हजार रुपए का माल बरामद किया है। 10 पर मामला दर्ज कर 7 को गिरफ्तार किया है।
तीन आरोपी फरार हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 जून 2026 को विद्युत विभाग के ठेकेदार गोंदिया निवासी विशाल शुक्ला (40) ने आमगांव पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने ग्राम आसोली से जांभुरटोला -तिगांव के बीच 20 इलेक्ट्रिक पोल पर लगा लगभग 75 हजार रुपए का 3300 मीटर एल्युमीनियम तार चुरा लिया है।
जांच के दौरान चोरी ग्राम नागरा निवासी तारेख बिसेन व उसके साथियों ने की थी, जिसकी जानकारी मिलने पर एलसीबी की टीम ने 6 जुलाई को नागरा से आरोपी तारेख बिसेन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपने साथियों नागरा निवासी आलोक ब्रिजलाल ढेकवार (22), अजय धीरजलाल अटराहे (22), अमित चिमनलाल बघेले (25) , सावरी निवासी दीपक कुवरलाल मेश्राम (21), नागरा निवासी मुकेश खिरनलाल भेदरे (30) व रोहन किशोर लिल्हारे (30) के साथ मिलकर उक्त चोरी करने की बात कबूल कर ली।
उसने रामनगर, आमगांव, गोंदिया ग्रामीण एवं गोरेगांव पुलिस थाना क्षेत्र से भी एल्युमीनियम तार चुराने की बात कबूल करते हुए उसे दीपक मेश्राम के पिकअप वाहन क्र. एमएच-50/5648 से ले जाकर चारगांव निवासी ओमप्रकाश उर्फ कालू पन्नालाल नागपुरे (36) को बेचने की बात बताई। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर चोरी के विषय में पूछताछ की तो उसने आरोपियों से माल खरीदने की बात कबूल की और उक्त माल गोंदिया के महबूब मलिक एवं नवदीप शर्मा को बेचने की बात बताई। पुलिस ने उन दोनों से भी पुछताछ की तो उन्होंने माल खरीदने की बात कहते हुए वह माल गणेशनगर गोंदिया में गोदाम में रखे होने की बात बताई।
Created On :   8 July 2026 3:18 PM IST















