- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गोंदिया
- /
- लचर प्रबंधन की खुली पोल. अचानक...
Gondia News: लचर प्रबंधन की खुली पोल. अचानक मुरदोली पर्यटन गेट की सफारी बंद

Gondia News बड़े उत्साह के साथ 1 मई, महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर नवेगांव-नागझिरा व्याघ्र प्रकल्प के मुरदोली बफर जोन पर्यटन गेट का शुभारंभ किया गया था। उस समय घोषणा की गई थी कि यह गेट वर्षभर सफारी के लिए खुला रहेगा। लेकिन नियोजन के अभाव में अचानक इस गेट से सफारी बंद कर दी गई। बुनियादी सुविधाओं की कमी और लचर प्रबंधन ने वन्यजीव प्रेमियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
नेशनल हाईवे क्रमांक-753 से सटे मुरदोली बफर जोन पर्यटन गेट से सफारी करने वाले पर्यटकों को एक साथ चार-चार बाघों का कुनबा दिखाई देता था। यही कारण था कि यह गेट पर्यटकों की पहली पसंद बन गया था। एनएनटीआर प्रशासन ने दावा किया था कि यह गेट अन्य पर्यटन गेटों से अलग होगा और वर्षभर पर्यटकों के लिए खुला रहेगा। लेकिन अब इसे अस्थायी रूप से सफारी के लिए बंद कर दिया गया है। इससे पर्यटकों में निराशा है। बताया जा रहा है कि अधूरी सड़कें और पर्याप्त बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण फिलहाल सफारी बंद रखी गई है।
कहा था, सालभर गेट शुरू रखेंगेे _पर्यटकों का कहना है कि जब विभाग के पास रास्तों को दुरुस्त करने का पर्याप्त समय नहीं था, तब निर्माण कार्य अधूरा क्यों छोड़ा गया। यदि गेट शुरू करने से पहले ही सड़कों का मजबूतीकरण कर दिया जाता तो ऐसी स्थिति नहीं बनती। जब गेट को वर्षभर शुरू रखने की घोषणा की गई थी, उसका क्या? गेट काे शुरू रखने की घोषणा करने से पहले सड़क और बुनियादी सुविधाओं का उचित नियोजन क्यों नहीं किया गया? ऐसे कई सवाल पर्यटक कर रहे हंै।
वाहन फंसने की आशंका सफारी के दौरान वाहन फसने की संभावना को देखते हुए फिलहाल सफारी को बंद रखा गया है। हालांकि यह गेट वर्ष भर शुरू रहेगा। सड़के मजबूत करने की प्रक्रिया शुरू है। - मिथुन तरोने, आरएफओ, एनएनटीआर, गोंदिया
Created On :   3 July 2026 2:57 PM IST















