- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- अब अमरावती के पीडीएमसी अस्पताल...
Amravati News: अब अमरावती के पीडीएमसी अस्पताल परिसर में मिले तेंदुए के पगमार्क

Amravati News डॉ. पंजाबराव देशमुख वैद्यकीय महाविद्यालय व अस्पताल परिसर में तेंदुआ घूमते हुए दिखाई दिया। उसके बाद सुबह अस्पताल के ऑडिटोरियम हॉल परिसर में जहां तेंदुआ दिखाई दिया था, वहां पर उसके पगमार्क मिलने से अस्पताल प्रशासन में खलबली मची है। मंगलवार को पीडीएमसी के अधिष्ठाता ने एक पत्र जारी करते हुए महाविद्यालय में पढ़नेवाले सभी विद्यार्थी, शिक्षक, कर्मचारी, मरीज व उनके रिश्तेदार व परिसर में शुरू रहनेवाले निर्माणकार्य पर कार्यरत कामगारों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
अस्पताल प्रशासन ने विद्यार्थियों को निर्देश दिए हैं कि रात के समय परिसर में अकेला घूमना टालें, जरूरत रहने पर 6-7 विद्यार्थियों की टीम के साथ बाहर निकलें, जहां अंधेरा ज्यादा है , वहां मोबाइल टॉर्च अथवा बैटरी का इस्तेमाल करें। किसी को भी तेंदुए अथवा उसकी गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल सुरक्षा विभाग, प्रशासन अथवा संबंधित अधिकारियों को सूचित करें। पीकेवी के परिसर में है बसेरा : डॉ. पंजाबराव देशमुख वैद्यकीय महाविद्यालय से कुछ ही दूरी पर पंजाबराव देशमुख कृषि महाविद्यालय का डेयरी फर्म है। वहां कृषि संशोधन केंद्र है, जनता कॉलेज है। पीकेवी का यह परिसर बड़ी मात्रा में फैला हुआ है। जिसमे पिछले करीब 5 वर्षों से तेंदुए का बसेरा पाया गया है। इस परिसर में वन्य प्राणियों की संख्या ज्यादा रहने से तेंदुए को वहां आसानी से शिकार मिलने के कारण तेंदुए इस परिसर में शिकार की तलाश में घूमते रहते हैं।
यह भी पढ़े -समृद्धि पर अब हाईटेक निगरानी, रफ्तार पर शिकंजा कसने जल्द शुरू होगी स्वचालित ई-चालान की कार्रवाई
शुक्रवार को भी पावर हाउस के पास दिखाई दिया था : जानकारी के अनुसार इससे पहले शुक्रवार को वेलकम पॉइंट के निकट महावितरण कंपनी के पावर हाउस परिसर में भी तेंदुआ दिखा था। वेलकम पॉइंट पर दिन-रात ट्रैवल्स की आवाजाही रहती है। वहां पर उतरनेवाले किसी यात्री को यह तेंदुआ दिखाई देने पर उसने वन विभाग को सूचित किया था। वन विभाग की टीम ने वहां गश्त भी बढ़ा दी है।
Created On :   8 July 2026 11:56 AM IST














