- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- साढ़े तीन महीने से फरार रेप का...
दबोचा: साढ़े तीन महीने से फरार रेप का आरोपी अमरावती जिले से गिरफ्तार, पुलिस की मदद से घर पर छापामार जेल भेजा गया

Nagpur News. रेप मामले में करीब साढ़े तीन महीने से फरार आरोपी को अपराध शाखा की यूनिट क्रमांक-5 ने अमरावती जिले से गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय पुलिस की सहायता से उसके घर पर छापा मारकर उसे दबोचा गया। आरोपी को वाठोड़ा पुलिस के सुपुर्द करने के बाद गुरुवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़े -स्थायी समिति की सभा के एजेंडा में 29 प्रस्तावों पर होगा विचार, सुर्खियों में 10 फीसदी कर बढ़ोतरी
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान अमरावती जिले के बोरगांव धांडे निवासी प्रवीण रूपराव धांडे (50) के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने 13 और 14 मार्च की दरमियानी रात एक महिला के साथ दुष्कर्म किया था। घटना के बाद से वह फरार था। पीड़िता की शिकायत पर वाठोड़ा थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़े -स्थायी समिति की सभा के एजेंडा में 29 प्रस्तावों पर होगा विचार, सुर्खियों में 10 फीसदी कर बढ़ोतरी
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। इसी दौरान अपराध शाखा की यूनिट क्रमांक-5 को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अमरावती जिले के मंगरूल दस्तगीर क्षेत्र में मौजूद है। इसके बाद टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया और नागपुर लाया। आरोपी को वाठोड़ा पुलिस के हवाले करने के बाद गुरुवार दोपहर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
Created On :   9 July 2026 8:56 PM IST










