- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- महिला सशक्तिकरण में युवतियां दे...
Nagpur News: महिला सशक्तिकरण में युवतियां दे सकती है बड़ा योगदान- पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ पवार

Nagpur News महिलाओं के लिए विकास के अवसरों का जिक्र करते हुए पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ.भारती पवार ने कहा है कि महिला सशक्तिकरण में युवतियां बड़ा योगदान दे सकती है। प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। राजनीतिक क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाने के लिए बकायदा कानून बनाया गया है। ऐसे में महिलाओं को अवसरों का लाभ पाने के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। डॉ.भारती ने आगे कहा कि महिलाओं के विकास के लिए केंद्र व राज्य सरकारों की विविध योजनाओं की पर्याप्त जानकारी नहीं मिलने से महिलाएं लाभ से वंचित रह जाती है।
युवतियों की दायित्व है कि वे महिलाओं को आवश्यक मदद करें। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मरण पर्व के अवसर पर जरीपटका स्थित महात्मा गांधी हाईस्कूल में भव्य युवती सम्मेलन का आयोजन किया गया। डॉ.भारती इसी सम्मेलन में बोल रही थी। सम्मेलन में करीब 800 युवतियों, महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्राप्त हुई। डॉ.भारती ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के कार्य में योगदान का मतलब राष्ट्र सेवा में योगदान देना है। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रो. अनिल सोले ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने युवतियों से राष्ट्र प्रथम की भावना को आत्मसात करते हुए सामाजिक एवं राष्ट्रीय दायित्वों के निर्वहन में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में प्रमिला मथरानी, प्रगति पाटील, दिव्या धुरड़े, मोहिनी रामटेक, वंदना शर्मा, विशाखा जोशी, स्वाती आखतकर, सुषमा चौधरी, अनीता काशीकर, प्रशंसा भोयर, डिंपी बजाज, शिल्पा पोहाने एवं कृतिका आमले सहित महिला जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। भाजपा महिला मोर्चा की पालक प्रगति पाटील एवं शहर अध्यक्ष दिव्या धुरड़े के मार्गदर्शन में आयोजित इस सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण, नेतृत्व विकास, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा राष्ट्रहित में युवतियों की सक्रिय भागीदारी जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बड़ी संख्या में युवतियों ने कार्यक्रम में सहभागिता दर्ज कर उत्साहपूर्ण प्रतिसाद दिया। राष्ट्रभक्ति, महिला सशक्तिकरण और युवा नेतृत्व का संदेश देने वाला यह सम्मेलन प्रेरणादायी एवं सफल वातावरण में संपन्न हुआ।
Created On :   8 July 2026 4:21 PM IST













