- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- बांधों में जलस्तर में बढ़ोतरी ,...
Nagpur News: बांधों में जलस्तर में बढ़ोतरी , पिछले साल के अनुपात में पर्याप्त संचय

Nagpur News देश भर में अल-नीनो के चलते इस साल कम बरसात होने का अनुमान जताया जा रहा है। ऐसे में राज्य सरकार ने जलसंपदा विभाग को जल व्यवस्थापन करने का कड़ा निर्देश दिया है। जलसंपदा विभाग से अगस्त तक बरसात होने के बाद ही किसानों को सिंचाई के लिए उपलब्ध कराने का फैसला किया है। हालंाकि तमाम पूर्वानुमान के बावजूद अब तक बरसात के चलते स्थिति संतोषजनक बनी हुई है। जिले के 5 बड़े बांधों के साथ ही 12 मध्यम श्रेणी के बांधों में पर्याप्त जलसंचय हुआ है। जिले के 5 बड़े बांधो में अब तक 1093 मिलीमीटर बरसाती जल पहुंचा है। ऐसे में बांधों में 52.92 फीसदी जलसंचय हो गया है, पिछले साल के मुकाबले करीब देढ़ फीसदी अधिक है।
पिछले सप्ताह भर से जारी बरसात से जिले के 77 बांधों में स्थिति संतोषजनक बनी हुई है। जिले के 5 बड़े बांधों में 52.92 फीसदी जलसंचय बना हुआ है। ऐसे में पेयजल के लिए स्थिति बेहतर रहेगी। वहीं सिंचाई के लिहाज से देखे तो खरीफ मौसम के लिए पर्याप्त जल संचय उपलब्ध रहेगा। जलसंपदा विभाग के मुताबिक 15 अक्टूबर तक बरसात से संचय के बाद ही रबी फसल के लिए जल उपलब्ध कराने का फैसला किया जाएगा।
जिले के 5 बड़े बांधों की स्थिति
बांध कुल क्षमता (दलघमी) जलस्तर प्रतिशत पिछले साल स्तर प्रतिशत
तोतलाडोह 1016.93 573.58 56.40 554.27 54.50 %
नवेगांव खैरी 141.98 88.55 62.37 118.12 83.19 %
खिंडसी 103.00 64.06 62.20 43.25 42.00 %
वडगाव 134.89 32.93 24.41 29.96 22.22 %
नांद 53.18 8.31 15.63 5.73 10.77 %
कुल 1449.99 767.45 52.92 751.34 51.82
जिले के 12 मध्यम श्रेणी बांधों की स्थिति
बांध कुल क्षमता (दलघमी) जलस्तर प्रतिशत पिछले साल स्तर प्रतिशत
वेणा 21.64 12.38 57.24 10.18 47.08 %
कान्होलीबारा 20.48 6.41 31.32 5.96 29.13 %
पांढराबोडी 13.13 3.67 27.94 2.58 19.67 %
मकरधोकड़ा 15.95 1.42 8.90 1.30 8.15 %
सायकी 6.98 00 00 00 00
चंद्रभागा 8.26 2.98 36.17 3.17 38.36 %
मोरधाम 4.95 3.84 77.56 2.32 46.99 %
केसरनाला 3.93 2.07 52.77 1.00 25.45 %
उमरी 5.14 2.17 42.32 1.58 30.84 %
कोलार 31.32 14.54 46.45 8.30 26.51 %
खेकरानाला 23.81 6.56 27.56 10.23 42.99 %
जाम 24.30 14.75 60.75 6.19 25.51 %
कुल 179.90 70.38 39.38 52.85 29.38
15 अक्टूबर के बाद होगा निर्धारण
अब तक की बरसात के चलते जिले के साथ ही संभाग में स्थिति बेहतर बनी हुई है। ऐसे में पेयजल के साथ ही खरीफ मौसम के लिए जल उपलब्ध कराया जा सकेगा। 15 अक्टूबर तक पूरे मौसम की बरसात के आधार पर रबी मौसम के लिए आकलन किया जाएंगा। सोनाली चोपड़े, मुख्य अभियंता, जलसंपदा विभाग, नागपुर
Created On :   8 July 2026 5:00 PM IST













