- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- एमए-एमकॉम विद्यार्थियों के लिए 9...
Jobs: एमए-एमकॉम विद्यार्थियों के लिए 9 जुलाई को प्लेसमेंट ड्राइव, टीसीएस मिहान में नौकरी का मौका

Nagpur News. राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय की ओर से एमए और एमकॉम उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए गुरुवार, 9 जुलाई को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया है। विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग में सुबह 9:30 बजे से साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू होगी। विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग तथा टीसीएस मिहान के सहयोग से बिजनेस प्रोसेस सर्विसेज (बीपीएस) पद के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं। शैक्षणिक सत्र 2024, 2025 और 2026 में एमए तथा एमकॉम की पढ़ाई पूरी करने वाले उम्मीदवार इसमें शामिल हो सकेंगे। पात्र अभ्यर्थियों से आवश्यक दस्तावेजों के साथ सुबह 8:30 बजे तक उपस्थित रहने की अपील की गई है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी में करियर बनाने का बेहतर अवसर बताया है। कुलगुरु डॉ. मनाली क्षीरसागर, प्र-कुलगुरु डॉ. अखिलेश पेशवे, प्रभारी कुलसचिव डॉ. विजय खंडाल, विभागाध्यक्ष डॉ. राहुल खराबे तथा प्रशिक्षण एवं रोजगार अधिकारी डॉ. भूषण महाजन ने अधिक से अधिक विद्यार्थियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
Created On :   8 July 2026 6:13 PM IST










