- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- मरे चूहे के बीच नागपुर के हीरा...
Nagpur News: मरे चूहे के बीच नागपुर के हीरा स्वीट्स में बनाई जा रही थीं मिठाइयां
Nagpur News पांचपावली स्थित हीरा स्वीट्स पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसका फूड लाइसेंस रद्द कर दिया है। प्रतिष्ठान की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में उत्पादन के दौरान मृत चूहा मिलने के मामले को गंभीर खाद्य सुरक्षा उल्लंघन मानते हुए यह कदम उठाया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 3 अप्रैल 2026 को निरीक्षण के दौरान हीरा स्वीट्स की यूनिट में उत्पादन प्रक्रिया के बीच मृत चूहा मिलने से हड़कंप मच गया था। जांच में सामने आई गंभीर लापरवाही के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने पूरे मामले की विस्तृत पड़ताल की। इसके आधार पर एफडीए के आयुक्त तुकाराम मुंढे के निर्देश पर 6 जुलाई 2026 को प्रतिष्ठान का फूड लाइसेंस रद्द कर दिया गया।
नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं : एफडीए अधिकारियों के अनुसार, अब हीरा स्वीट्स अपनी उत्पादन इकाई में दोबारा निर्माण कार्य तब तक शुरू नहीं कर सकेगा, जब तक खाद्य सुरक्षा संबंधी सभी मानकों का पालन सुनिश्चित नहीं हो जाता। खाद्य सुरक्षा को लेकर एफडीए की इस सख्त कार्रवाई को शहर के खाद्य प्रतिष्ठानों के लिए कड़ा संदेश माना जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने पुष्टि की अन्न व औषधि विभाग के सह-आयुक्त के. जयपुरकर ने कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि खामियों को देखते हुए उक्त कार्रवाई की गई।
विधानमंडल सत्र में चाव से खरीदी : नागपुर में विधानमंडल के शीतकालिन सत्र के दौरान ‘संतरा बर्फी' मुख्य आकर्षण का केंद्र बन जाती है। पक्ष-विपक्ष के नेताओं से लेकर मंत्रालय के अधिकारियों और मीडियाकर्मियों तक, हर किसी की जुबान पर संतरा बर्फी का ही स्वाद होता है। इस खास मौके पर विधानमंडल परिसर में शहर के मशहूर ‘हीरा स्वीट्स' का विशेष स्टॉल लगाया जाता है। सत्र खत्म होने के बाद, मुंबई और राज्य के अन्य हिस्सों से आए नेता और अधिकारी अपने साथ डिब्बे भर-भरकर संतरा बर्फी ले जाना नहीं भूलते। मगर अब यह ‘मिठास’ सवालों के घेरे में है।
यह भी पढ़े -राकांपा अजित गुट के पूर्व महासचिव बृजमोहन श्रीवास्तव ने चुनाव आयोग को दी अर्जी, पत्राचार का अधिकार सिर्फ चार लोगों के पास
Created On :   8 July 2026 3:49 PM IST















