Nagpur News: पुलिस का मैदान, जनता के लिए महंगा! शिवाजी स्टेडियम की फीस पर उठे सवाल

पुलिस का मैदान, जनता के लिए महंगा! शिवाजी स्टेडियम की फीस पर उठे सवाल
  • पुलिस परिवार के लिए 100 रुपये
  • आम नागरिक से 1000 रुपये मासिक
  • बिना शुल्क प्रवेश पर कार्रवाई की चेतावनी

Nagpur News नागपुर शहर पुलिस जॉगर्स क्लब द्वारा शिवाजी स्टेडियम (काटोल रोड) के उपयोग के लिए जारी की गई नई शुल्क व्यवस्था चर्चा का विषय बन गई है। सूचना के अनुसार पुलिस कर्मियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों, उनके परिवारों तथा पुलिस अधिकारियों के लिए मासिक मेंटेनेंस शुल्क मात्र 100 रुपये रखा गया है, जबकि आम नागरिकों और निजी व्यक्तियों को इसी मैदान का उपयोग करने के लिए 1000 रुपये प्रतिमाह चुकाने होंगे।

स्टेडियम का समय सुबह 6 से 10 बजे तथा शाम 4 से 7 बजे निर्धारित किया गया है। सूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जो व्यक्ति मेंटेनेंस शुल्क जमा किए बिना मैदान में पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस व्यवस्था को लेकर शहर में सवाल उठने लगे हैं कि सार्वजनिक उपयोग के इस मैदान में आम नागरिकों के लिए शुल्क पुलिस कर्मियों की तुलना में दस गुना अधिक क्यों रखा गया है। नागरिकों का कहना है कि यदि उद्देश्य केवल रखरखाव का खर्च है, तो शुल्क निर्धारण में संतुलन और पारदर्शिता भी दिखाई देनी चाहिए। फिलहाल पुलिस विभाग की इस नई व्यवस्था ने शहर में बहस छेड़ दी है।


Created On :   7 July 2026 3:47 PM IST

Tags

Next Story