पार्टी संविधान का जिक्र: राकांपा अजित गुट के पूर्व महासचिव बृजमोहन श्रीवास्तव ने चुनाव आयोग को दी अर्जी, पत्राचार का अधिकार सिर्फ चार लोगों के पास

राकांपा अजित गुट के पूर्व महासचिव बृजमोहन श्रीवास्तव ने चुनाव आयोग को दी अर्जी, पत्राचार का अधिकार सिर्फ चार लोगों के पास
  • बृजमोहन श्रीवास्तव ने केंद्रीय चुनाव आयोग में एक अर्जी दाखिल की
  • राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और राष्ट्रीय महासचिव बृजमोहन श्रीवास्तव दायित्व का निर्वहन करेंगे

New Delhi News. राकांपा (अजित) के पूर्व अध्यक्ष स्व. अजित पवार की टीम में बतौर महासचिव रहे बृजमोहन श्रीवास्तव ने केंद्रीय चुनाव आयोग में एक अर्जी दाखिल की है। आयोग के समक्ष पेश अर्जी में श्रीवास्तव ने कहा है कि पार्टी के संबंध में कोई भी पत्राचार करने का अधिकार सिर्फ चार लोगों के पास है, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार और राष्ट्रीय महासचिव एसआर कोहली का निधन हो चुका है। अब राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और राष्ट्रीय महासचिव बृजमोहन श्रीवास्तव इस दायित्व का निर्वहन करेंगे।

चुनाव आयोग को लिखे पत्र में बृजमोहन श्रीवास्तव ने 27 जुलाई 2025 को राष्ट्रीय महासचिव एसआर कोहली द्वारा पार्टी पदाधिकारियों की सूची का उल्लेख किया है। उन्होंने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि राकांपा (अजित) के संदर्भ में कोई भी पत्राचार उस सूची में शामिल पदाधिकारियों के साथ ही किया जाए। श्रीवास्तव ने कहा कि राकांपा (अजित) के नए अध्यक्ष का चुनाव पार्टी संविधान के अनुसार नहीं हुआ है।

नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए कार्यकारी समिति से कोई प्रस्ताव पारित नहीं कराया गया, जबकि पार्टी संविधान में यह प्रावधान है कि आकस्मिक परिस्थितियों में पार्टी की शीर्ष इकाई से प्रस्ताव पारित कराकर ही नए अध्यक्ष के लिए चुनाव की प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए।

Created On :   7 July 2026 6:42 PM IST

Tags

Next Story