महाराष्ट्र: फडणवीस ने कहा - 138 फास्ट ट्रैक कोर्ट में सिर्फ 58 ही शुरू, जजों की नियुक्ति के लिए हाईकोर्ट से संपर्क जारी

फडणवीस ने कहा - 138 फास्ट ट्रैक कोर्ट में सिर्फ 58 ही शुरू, जजों की नियुक्ति के लिए हाईकोर्ट से संपर्क जारी
  • मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में जानकारी दी
  • जजों की नियुक्ति के लिए हाईकोर्ट से संपर्क जारी

Mumbai News. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में कहा कि राज्य में मंजूर 138 फास्ट ट्रैक कोर्ट में से फिलहाल केवल 58 अदालतें ही कार्यरत हैं। बाकी अदालतों के लिए न्यायाधीश उपलब्ध कराने को लेकर सरकार लगातार उच्च न्यायालय से संपर्क में है। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान भाजपा सदस्य राहुल कुल के प्रश्न के उत्तर में फडणवीस ने बताया कि न्यायाधीशों की नियुक्ति न्यायपालिका के अधिकार क्षेत्र का विषय है। हाईकोर्ट ने सरकार को जानकारी दी है कि नए न्यायाधीशों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने न्यायपालिका में खाली पदों को लेकर चिंता जताई और कहा कि जजों की कमी के कारण कई आपराधिक मामले वर्षों से लंबित हैं। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार न्यायाधीशों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज कराने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी ताकि लंबित मामलों का जल्द निपटारा हो सके

Created On :   7 July 2026 6:55 PM IST

Tags

Next Story