बड़ा मोर्चा: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन, नाशिक के कालाराम मंदिर से होगी शुरुआत

कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन, नाशिक के कालाराम मंदिर से होगी शुरुआत
  • श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दी गई दान राशि और आभूषणों को लेकर उठा विवाद
  • भाजपा-आरएसएस के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन

Mumbai News. अयोध्या में श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दी गई दान राशि और आभूषणों को लेकर उठे विवाद के बीच ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ कांग्रेस ने राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भगवान श्रीराम के नाम पर श्रद्धालुओं द्वारा दी गई करोड़ों रुपये की दान राशि और बहुमूल्य आभूषणों में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं और यह करोड़ों रामभक्तों की आस्था के साथ विश्वासघात है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि इस आंदोलन की शुरुआत मंगलवार को नाशिक से होगी। इसके बाद 9 से 14 जुलाई तक राज्य के सभी जिलों में 'रघुपति राघव राजाराम' सत्याग्रह आयोजित किया जाएगा।

Created On :   6 July 2026 10:18 PM IST

Tags

Next Story