- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- लूट के बाद बेरहमी से पीटा, फिर ऑटो...
Nagpur News: लूट के बाद बेरहमी से पीटा, फिर ऑटो से सड़क पर फेंका, CCTV ने खोला मौत का राज

Nagpur News लकड़गंज थाना क्षेत्र में अज्ञात युवक की संदिग्ध मौत का मामला क्राइम ब्रांच यूनिट-3 की समानांतर जांच में लूट और हत्या जैसी वारदात में बदल गया। पुलिस ने 100 से अधिक स्थानों के CCTV फुटेज खंगालकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए लकड़गंज पुलिस के हवाले कर दिया।
यह भी पढ़े -ब्रांडिंग में जुटा महावितरण, बढ़े हुए बिजली बिलों से उपभोक्ताओं में असमंजस, कांग्रेस ने उठाए सवाल
पुलिस के अनुसार 28 जून 2026 की रात करीब 3.15 बजे एक अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला, जिसे मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सुबह 4.30 बजे उसकी मौत हो गई। इसके बाद लकड़गंज थाने में धारा 194 बीएनएसएस के तहत आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया।
क्राइम ब्रांच यूनिट-3 ने समानांतर जांच शुरू करते हुए CCTV फुटेज के आधार पर मृतक की पहचान हेमलाल राजेंद्र ध्रुतलहरे (32) निवासी रसोटा, डोसमंडी, बथोडा बाजार, छत्तीसगढ़ के रूप में की। ठेकेदार ने बताया कि हेमलाल नागपुर काम करने आया था।
जांच के दौरान घटना से पहले और बाद के 100 से अधिक स्थानों के फुटेज खंगाले गए। पुलिस ने अलग-अलग कैमरों से ऑटो की पहचान कर तीन आरोपियों मोहम्मद आसिफ शेख (23), प्रफुल उर्फ पंप्या चौधरी (30) और मोहम्मद आसिफ उर्फ मोनू (28) को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने हेमलाल के साथ लूटपाट करने, मारपीट करने और गंभीर रूप से घायल हालत में उसे ऑटो से सड़क पर फेंकने की बात स्वीकार कर ली। मेडिकल जांच के बाद तीनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए लकड़गंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
यूनिट-3 के दस्ते में शामिल पुलिस निरीक्षक अतुल मोहनकर , पुलिस उपनिरीक्षक मधुकर कठोके , सहायक पुलिस उपनिरीक्षक संतोष ठाकुर , हेड कांस्टेबल विजय श्रीवास , हेड कांस्टेबल मनोज नेवारे , पुलिस कांस्टेबल दीपक लकड़े , पुलिस कांस्टेबल दीपक दासलवार, पुलिस कांस्टेबल जितेश रेड्डी , पुलिस कांस्टेबल साहदेव चिकले, पुलिस कांस्टेबल चंद्रकांत देलाटे , पुलिस कांस्टेबल विशाल रोकड़े पुलिस कांस्टेबल प्रमोद देशभ्रतार कार्रवाई में शामिल थे।
Created On :   8 July 2026 2:47 PM IST












