- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- गणेश सिंह ने कहा - सतना के 32...
गणेश सिंह ने कहा - सतना के 32 मरीजों को पीएमएनआरएफ से मिली आर्थिक मदद, पीएमएनआरएफ से पौने 76 लाख मंजूर

New Delhi News. मध्य प्रदेश के सतना लोकसभा क्षेत्र के गंभीर रूप से बीमार 32 मरीजों को उपचार हेतु प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) के माध्यम से कुल 75 लाख 70 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। यह सहायता 09 दिसंबर 2024 से 09 जून 2026 की अवधि में विभिन्न प्रकरणों में प्रदान की गई है। सतना लोकसभा सीट से सांसद गणेश सिंह ने बुधवार को यह जानकारी दी। सिंह ने बताया कि सहायता प्राप्त करने वाले 32 लाभार्थियों में 20 पुरुष एवं 12 महिलाएं शामिल हैं। इनमें लगभग 72 प्रतिशत मरीज कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। इसके अतिरिक्त रीनल ट्रांसप्लांट, बोन मैरो ट्रांसप्लांट, एप्लास्टिक एनीमिया, कॉक्लियर इम्प्लांट, थैलेसीमिया मेजर तथा अन्य गंभीर उपचारों के लिए भी सहायता स्वीकृत की गई।
यह भी पढ़े -एमए-एमकॉम विद्यार्थियों के लिए 9 जुलाई को प्लेसमेंट ड्राइव, टीसीएस मिहान में नौकरी का मौका
सांसद गणेश सिंह ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सतना लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक पात्र एवं जरूरतमंद नागरिक तक केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि गंभीर बीमारी की स्थिति में पात्र परिवार सांसद कार्यालय से संपर्क कर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष सहित उपलब्ध केंद्रीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। साथ ही सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” का मंत्र केवल एक नारा नहीं, बल्कि गरीब, पीड़ित और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में आशा का संचार करने वाला संकल्प है।
Created On :   8 July 2026 6:37 PM IST












