Satna News: हाईकोर्ट अधिवक्ता के सूने घर से लाखों की नकदी चोरी, सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़ ले गए बदमाश

हाईकोर्ट अधिवक्ता के सूने घर से लाखों की नकदी चोरी, सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़ ले गए बदमाश
कोलगवां थाना क्षेत्र के सोनौरा गांव में हाईकोर्ट अधिवक्ता रजनीश शर्मा के सूने मकान में चोरों ने सुनियोजित तरीके से बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अधिवक्ता के अनुसार, वह 1 जुलाई को जबलपुर चले गए थे।

Satna News: कोलगवां थाना क्षेत्र के सोनौरा गांव में हाईकोर्ट अधिवक्ता रजनीश शर्मा के सूने मकान में चोरों ने सुनियोजित तरीके से बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अधिवक्ता के अनुसार, वह 1 जुलाई को जबलपुर चले गए थे। इसी दौरान 2 जुलाई की रात करीब 2बजे बदमाश पीछे की बाउंड्री का तार काटकर घर में दाखिल हुए। इसके बाद मुख्य दरवाजा और कार्यालय का लॉकर तोड़कर उसमें रखे करीब 37 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

वारदात के बाद बदमाश घर में लगे 7 सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़कर अपने साथ ले गए, जबकि दो कैमरे मौके पर लगे रह गए। 5 जुलाई को जब रजनीश शर्मा जबलपुर से लौटे तो घर का सामान बिखरा मिला और चोरी की जानकारी हुई। अधिवक्ता का कहना है कि डीवीआर में सुरक्षित फुटेज में वारदात के दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्ति नजर आ रहे हैं, जिनके आधार पर पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।

Created On :   6 July 2026 3:09 PM IST

Tags

Next Story