- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नागपुर की घटना , बीच सड़क शराब...
Nagpur News: नागपुर की घटना , बीच सड़क शराब पार्टी, पुलिस पर फेंका कांच का ग्लास

Nagpur News नागपुर के बर्डी क्षेत्र में बीच सड़क शराब पार्टी कर रहे तीन युवकों ने पुलिस की समझाइश पर ही हंगामा खड़ा कर दिया। आरोप है कि नशे में धुत एक युवक ने पुलिसकर्मी पर कांच का ग्लास फेंक दिया। घटना से कुछ देर के लिए इलाके में तनाव का माहौल बन गया। बर्डी पुलिस ने गुरुवार को तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी राजेश रमेश इंगले (40), निवासी जोशीवाड़ी, राम जगनिक बोरिकर (39), निवासी जोशीवाड़ी और स्वप्निल सुरेश वानखेड़े (38), निवासी रेलवे क्वार्टर, अजनी हैं।
सड़क किनारे कार खड़ी कर कर रहे थे शराब पार्टी : बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात तीनों आरोपी बर्डी क्षेत्र में सड़क किनारे कार खड़ी कर शराब पी रहे थे। नशा बढ़ने पर वे राहगीरों के साथ गाली-गलौज करने लगे और बीच सड़क हंगामा करने लगे। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
यह भी पढ़े -घायल बाघ टी-108 को बचाने के लिए चला तेज बचाव अभियान, उपचार के लिए डब्ल्यूआरटीसी में किया गया शिफ्ट
समझाइश देने पहुंची पुलिस से उलझे : घटना की सूचना किसी नागरिक ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी। सूचना मिलते ही गश्ती दल मौके पर पहुंचा। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने और अभद्र व्यवहार करने पर पुलिस ने तीनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी पुलिसकर्मियों से ही उलझ गए।
इसी दौरान आरोप है कि एक आरोपी ने कांच का ग्लास उठाकर पुलिसकर्मी की ओर फेंक दिया। इस घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई, हालांकि पुलिस ने स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पा लिया।
तीनों के खिलाफ मामला दर्ज : बर्डी पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने, हंगामा करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा पुलिस से दुर्व्यवहार करने के आरोप में तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Created On :   9 July 2026 4:54 PM IST













