- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- 1 अगस्त से नागपुर एयरपोर्ट से...
Nagpur News: 1 अगस्त से नागपुर एयरपोर्ट से अतिरिक्त उड़ानें , यात्रियों को राहत

Nagpur News करीब डेढ़ महीने बाद नागपुर से एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की 8 घरेलू उड़ानें फिर आसमान में लौटेंगी। एयरलाइन ने दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए स्थगित उड़ानों को दोबारा शुरू करने का फैसला लिया है। इन उड़ानों की बुकिंग भी शुरू हो गई है। इससे नागपुर से हवाई यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी।
यह भी पढ़े -एमए-एमकॉम विद्यार्थियों के लिए 9 जुलाई को प्लेसमेंट ड्राइव, टीसीएस मिहान में नौकरी का मौका
दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु की उड़ानें होंगी शुरू : एयर इंडिया एक्सप्रेस बेंगलुरु-नागपुर सेक्टर पर अपनी चार उड़ानों का संचालन दोबारा नियमित शुरू करेगी। इनमें बेंगलुरु-नागपुर की आईएक्स-1543 और आईएक्स-2097 और नागपुर-बेंगलुरु की आईएक्स-1379 और आईएक्स-2098 शामिल हैं। वहीं एयर इंडिया मुंबई-नागपुर की एआई-2583, नागपुर-मुंबई की एआई-2584 तथा दिल्ली-नागपुर की एआई-415 और नागपुर-दिल्ली की एआई-416 को भी नियमित सेवा में बहाल करेगी।
यह भी पढ़े -बारिश में मुसीबत बन रहीं है सीमेंटेड सड़कों के बीच की कटिंग, मामूली चूक बन सकती है बड़े हादसे की वजह - इस तरह रहें सतर्क
यात्रियों को मिलेंगे ज्यादा विकल्प : सभी उड़ानों का संचालन एयरबस ए320 नियो विमान से किया जाएगा। नए शेड्यूल के बाद यात्रियों को दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए दिनभर में अलग-अलग समय पर अधिक उड़ान विकल्प मिलेंगे। प्रतिदिन 8 अतिरिक्त उड़ानों के जुड़ने से नागपुर की घरेलू हवाई कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।
युद्ध के कारण बढ़ी थी एयरलाइंस की लागत : पश्चिम एशिया में युद्ध के दौरान विमान ईंधन (एटीएफ) महंगा होने से एयरलाइंस की परिचालन लागत बढ़ गई थी। लागत कम करने के लिए कई एयरलाइंस ने देशभर में उड़ानों में कटौती की थी, जिसका असर नागपुर से संचालित सेवाओं पर भी पड़ा। अब हालात सामान्य होने के बाद एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपनी सेवाएं फिर से बहाल करने का फैसला लिया है। वहीं, इंडिगो भी जल्द अपनी कुछ स्थगित उड़ानों को दोबारा शुरू करने की तैयारी में है। इन उड़ानों के लिए टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। यात्री एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से अभी से टिकट आरक्षित करा सकते हैं।
Created On :   9 July 2026 4:44 PM IST












