Bhandara News: भंडारा के ड्रग्स तस्कर नंदनवन गिरोह पर लगाया मकोका

भंडारा के ड्रग्स तस्कर नंदनवन  गिरोह पर लगाया मकोका
  • लंबे समय से पुलिस के निशाने पर था गिरोह
  • नागपुर के विशेष पुलिस महानिरीक्षक पाटील ने की कार्रवाई

‌‌Bhandara News भंडारा और नागपुर परिसर में ड्रग्स की तस्करी और बिक्री कर समाज में दहशत फैलाने वाले 'नंदनवन' गिरोह के खिलाफ पुलिस ने मकोका (महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून) के तहत कार्रवाई की है। इस गिरोह का मुखिया और उसके साथी पिछले कुछ समय से पुलिस की रडार पर थे। नागपुर के विशेष पुलिस महानिरीक्षक संदीप पाटील ने इस गिरोह के खिलाफ मकोका के तहत कार्रवाई के आदेश के बाद यह कानूनी प्रक्रिया पूरी हुई। गिरोह का मुखिया नागपुर के राजेंद्र नगर नंदनवन साई मंदिर रोड निवासी कपिल गंगाधर खोब्रागडे (41), पांचपावली के महेंद्र नगर फिरोज पान मंदिर परिसर निवासी मोहम्मद तरबेज नवाज शेख (36), विनय कुमार यह ड्रग्स बेचने के कारोबार में शामिल थे।

गिरोह का मुख्य आरोपी कपिल गंगाधर खोब्रागड़े (41) एमडी ड्रग तस्करी के मामले में फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह भंडारा के आंबेडकर वार्ड में पुरुषोत्तम रामटेके के किराए के मकान में रह रहा था। उसे वहीं से गिरफ्तार किया गया। स्थानीय अपराध शाखा को 8 मई 2026 को आरोपी कपील खोब्रागडे यह ड्रग्स बेच रहा है ऐसी जानकारी मिली थी।

जब पुलिस ने घर पर छापा मारा तो आरोपी कपिल खोब्रागड़े के पास से 13 लाख 47 हजार 260 रुपये का माल जब्त किया गया। इसमें 63 ग्रैम 290 एमजी एमडी ड्रग पाउडर और 79 हजार 960 रुपये नकद शामिल था। इस मामले में 9 मई 2026 को भंडारा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। यह कार्रवाई स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरिक्षक संजय गायकवाड़, भंडारा पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक उल्हास भुसारी और स्थानीय अपराध की टीम ने जिला पुलिस अधीक्षक नुरूल हसन, अपर पुलिस अधीक्षक नीलेश मोरे के मार्गर्दन में की।

आरोपी के खिलाफ 5 गंभीर मामले : आरोपी कपिल खोब्रागड़े पर 2024 से नागपुर शहर और भंडारा पुलिस थाने में कुल 5 गंभीर मामले दर्ज हैं। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बावजूद उसके अपराधिक बर्ताव में कोई बदलाव नहीं आया। जिससे जिला पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन ने इस गिरोह पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। भंडारा पुलिस थाने के पुलिस निरिक्षक उल्हास भुसारी ने इस गैंग के खिलाफ मकोका के तहत कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा। 7 जुलाई 2026 को इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद मकोका की धाराएं बढ़ा दी गई हैं।

Created On :   9 July 2026 3:12 PM IST

Tags

Next Story