- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- सब्जी विक्रेताओं ने सील तोड़कर खोल...
Bhandara News: सब्जी विक्रेताओं ने सील तोड़कर खोल लीं दुकानें, नप ने फिर से की कार्रवाई

Bhandara News बाजार शुल्क नहीं भरने पर सील किए गए दुकानों का सील तोड़कर सब्जी व्यवसाय कर रहे पांच व्यापारियों के खिलाफ नगर परिषद ने रविवार को सख्त कार्रवाई की है। नगर परिषद के उपमुख्याधिकारी आकाश शहारे की शिकायत पर भंडारा पुलिस ने सब्जी व्यापारियों के खिलाफ भंडारा पुलिस थाने में रविवार की देर शाम शिकायत दर्ज की है। इस कार्रवाई से सब्जी व्यवसायियों की मुश्किलें बढ़ गई है। बाजार शुल्क वसूली का प्रकरण पेचिदा होने लगा है। जिन व्यापारियों पर मामले दर्ज
आरोप है कि लगभग 20 सब्जी व्यापारियों ने सब्जी दुकान लगाने के लिए नगर परिषद को दिए जाने वाला शुल्क नहीं अदा किया। यह शुल्क वसूलने के लिए नगर परिषद ने व्यापारियों को नोटिस दिए। लेकिन शुल्क अदा नहीं किया गया। जिसके चलते नगर परिषद ने 29 जून को पांच दुकानों को सील कर व्यापारियों के नगर परिषद प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद किसानों ने 1 जुलाई को नगर परिषद के मुख्याधिकारी की केबिन के सामने बैगन के बोरे डालकर कार्रवाई का निषेध किया था।
इसी कड़ी में रविवार को व्यापारियों और किसानों ने मंडी में सील की हुई दुकानें खोली। जिसके बाद नगर परिषद ने पांच व्यापारियों पर सख्त कार्रवाई की। भंडारा पुलिस ने मौके पर पंचनामा कर सब्जी व्यापारियों पर धारा 331 (3), (4), 223, 3 (5) भारतीय न्याय संहिता उपधारा 272 महाराष्ट्र नगर पंचायत औद्योगिक अधिनियम 1965 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक राजेश खंदाले कर रहे हैं। यह भी पढ़े -कारगिल युद्ध में एक पैर गंवाने के बाद भी जज्बे के साथ पंढरी की राह पर निकले
Created On :   7 July 2026 1:23 PM IST














